16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ट्रेफिक इंचार्ज पर यूवक को थप्पड़ जड़ने के आरोप…यूवक पर भी बदसलूकी के आरोप

Ashoka Times…27 जनवरी 24

पांवटा साहिब में बद्रीपुर गुरु गोविंद सिंह चौक पर ट्रैफिक इंचार्ज के साथ एक युवक उलझ पड़ा इसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई युवक ने आरोप लगाए हैं कि ट्रैफिक इंचार्ज ने उनको कहीं थप्पड़ चढ़े और ट्रैफिक इंचार्ज ने आरोप लगाए कि युवक ने उनकी वर्दी पर हाथ डाला।

पांवटा साहिब के गुरु गोविंद सिंह चौक पर उसे वक्त हंगामा हो गया जब यातायात ट्रैफिक इंचार्ज रमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए युवक ने बताया कि ट्रैफिक के विचार द्वारा उन्हें थप्पड़ जड़े गए हैं मौके पर पहुंचे तहसीलदार रेषभ शर्मा और थाना प्रभारी अशोक चौहान ने किसी तरह मामले को निपटाते हुए दोनों पक्षों में समझौता करवाया।

बता दें कि युवक के परिजनों को जैसे ही इस पूरे मामले की सूचना मिली उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया तथा ट्रैफिक बूथ के बाहर धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ता देख तहसीलदार ऋषभ शर्मा और थाना प्रभारी अशोक चौहान मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह यूवक के ऊपर दबाव बना कर समझौता करवा दिया।

स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार युवक अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया था तथा बद्रीपुर में ट्रैफिक बूथ के बाहर ट्रैफिक इंचार्ज ने उनको जांच के लिए रोका तथा उनकी कार की फोटो खींचने लगे ताकि ऑनलाइन चालान किया जा सके परंतु युवक कर के आगे खड़ा हो गया तथा फोटो खींचने से इनकार करने लगा जिसे लेकर ट्रैफिक इंचार्ज तथा युवक के बीच बहस हो गई तथा दोनों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई युवा गणेश कुमार ने अपने साथ हुई मारपीट की सूचना अपने रिश्तेदारों को दी जिसके बाद रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया तथा ट्रैफिक बूथ के बाहर धरना देने लग गए हालांकि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए कि ट्रैफिक इंचार्ज लोगों से अक्सर बदतमीजी करते रहते हैं तथा पहले भी कई गलत चलन लोगों के किए हैं।

पांवटा साहिब… मकान में भड़की आग, 50 वर्षीए गंभीर रूप से घायल….WATCH VIDEO

ददाहू में तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने फहराया तिरंगा…

द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस….

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles