16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब… मकान में भड़की आग, 50 वर्षीए गंभीर रूप से घायल….WATCH VIDEO

Ashoka Times….27 जनवरी 24

पांवटा साहिब के हाउसिंग बोर्ड में रात करीब 11:30 और 12:00 के बीच एक मकान में बेहद तेजी के साथ आग भड़क गई इसकी चपेट में एक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति आ गया जो की गंभीर रूप से घायल हुआ है।

रात करीब 11 से 12:00 बजे की घटना बताई जा रही है हाउसिंग बोर्ड के मकान नंबर 31 में संजय साहनी अपने बेटे और बहू के साथ रहते थे, रात करीब 11:30 बजे अचानक पड़ोसियों ने देखा कि घर से आग की लपटें निकल रही है इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर वहां पर बुलाया।

धूमधाम से मनाया गया पांवटा साहिब में गणतंत्र दिवस, SDM गुंजित ने किया ध्वजारोहण…. 

इस दौरान बेटे और बहू ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए संजय साहनी को रेफर कर दिया गया है।

वही संजय साहनी के आसपास रहने वाले हाउसिंग बोर्ड के पड़ोसियों ने बताया कि कुछ देर पहले ही घर से काफी जोर-जोर की आवाज आ रही थी संभवत किसी बात को लेकर परिवार में बहस हो रही थी और कुछ देर बाद ही घर से बेहद तेज लगता देखने को मिली।

वहीं पुरूवाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है पता लगाया जा रहा है कि आखिर घर में आग कैसे लगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles