19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

विनय कुमार ने बड़ग स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि…

पशु औषधालय भवन और स्कूल भवन का किया उदघाटन…

Ashoka time’s…24 January 24 

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न स्कूलों में गुणत्माक शिक्षा के साथ ही स्कूल के ढांचागत विकास को प्राथमिकता प्रदान की जा रही हैं। उन्होने कहा कि विद्यालयों को शिक्षा का मंदिर कहा जाता हैं इसलिए स्कूल आने वाले सभी विधार्थियो को स्वच्छ और समर्पण भावना से खूब मेहनत कर अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए।

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बड़ग में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होने कहा कि विभिन्न स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को चरण बध ढंग से भरने की प्रक्रिया प्रदेश सरकार ने आरम्भ कर दी हैं जिसके तहत बैच वाइज और सर्विस कमीशन के माध्यम से भर्ती की जा रही है।

उन्होने कहा कि सिरमौर सहित रेणुका जी क्षेत्र में भी अध्यापको के खाली पदों को भरा जायेगा।

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में राजीव गाँधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं और रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में भी डे बोर्डिंग स्कूल खोला जायेगा।

विनय कुमार ने कहा कि बड़ग में पशु औषधालय भवन का आज लोकार्पण हुआ हैं, इससे आस पास के पंचायतों के सैंकड़ो किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि खेती बाड़ी के साथ पशुपालन इस क्षेत्र के लोगों का प्रमुख व्यवसाय है।

*स्कूल भवन और पशु औषधालय भवन का उदघाटन*

विनय कुमार ने 12 लाख से निर्मित पशु औषधालय और 30 लाख से निर्मित स्कूल के अतिरिक्त भवन का उदघाटन भी किया।

*क्षेत्र की विभिन्न मांगों को करेंगे पूरा*

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि बड़ग खड्ड पर पुल का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य को पिछली भाजपा सरकार ने लटका कर रखा।

उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्र कैल की सड़क निर्माण की मांग को शीघ्र पूरा किया जायेगा

उन्होंने कहा कि देवना सड़क निर्माण को सभी त्रुटियों को समाप्त कर सड़क निर्माण कार्य आरम्भ किया जायेगा।

विनय कुमार ने कहा कि ऊँचा टिककर क्षेत्र की पेयजल की किल्लत को दूर किया जाएगा, जिसके लिए ग्रेविटी की 5 से 6 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि ऊंचा टिक्कर में सड़क निर्माण के लिए समुचित धनराशि प्रदान की जाएगी ताकि इस सड़क के निर्माण को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि बनोग से धनोई सड़क निर्माण कार्य को आरम्भ कर प्राथमिकता से पूरा किया जायेगा।

विभिन्न महिला मंडलों द्वारा रखे गए भवन निर्माण संबंधी मांग को भी उन्होंने चरणबद्ध ढंग से पूरा करने का आश्वासन दिया।

विनय कुमार ने स्कूल के परीक्षा भवन तथा अतिरिक्त कमरों के निर्माण का आश्वासन दिया।

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन हेतु 11 हजार स्कूल प्रबंधन को देने की घोषणा की है।

*होनहारों को बांटे पुरुस्कार*

इस अवसर पर विनय कुमार ने शैक्षणिक व अन्य खेल-कूद गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले होनहार विधार्थियो कों पुरस्कार वितरित किये।

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को स्कूल प्रबंधन की ओर से लोईया और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम*

स्कूल के विधार्थियो ने इस अवसर पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

*प्रधानाचार्य ने पढ़ी वार्षिक रिपोर्ट*

स्कूल के प्रधानाचार्य शशि पाल जरियाल ने इस अवसर पर स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी ओर स्कूल की विभिन्न मांगे भी रखी।

एसडीएम संगड़ाह सुनील कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेन्दर चौहान, कांग्रेस सचिव मित्तर सिंह तोमर, रेणुका जी विकास बोर्ड के सीईओ रविंदर गुप्ता, शेर सिंह नेगी,उप निदेशक पशुपालन डॉक्टर नवीन, एसएमसी अध्यक्ष रमेश कुमार, ग्राम पंचायत गनोग प्रधान राजेंदर सिंह, ग्राम पंचायत घाटों के प्रधान जगिया राम, कांग्रेस पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य लोग व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

100 वर्षीय बुजुर्ग की हुई बवासीर की सफल सर्जरी…

संगड़ाह अंधेरी में पेश आया सड़क हादसा…पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत 

श्री राम आगमन पर विशाल संकीर्तन और भंडारे का आयोजन….हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु….

जनसमस्याओं के निपटारे में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रहा है सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम… उपाध्यक्ष

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles