19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

100 वर्षीय बुजुर्ग की हुई बवासीर की सफल सर्जरी…

अब तक डॉ बेदी बे किये 15000 से अधिक सफल पाइल्स सर्जरी..

Ashoka time’s…24 January 24 

श्री साई अस्पताल नाहन के लेजर एवं लप्रोस्कोपिक विभाग में 100 वर्षीय बुजुर्ग की बवासीर रोग की सफल सर्जरी की गयी। नाहन के गांव कोथरो निवासी जोगिन्दर सिंह पिछले कई वर्षों से बवासीर रोग से परेशान थे।जोगिन्दर सिंह के पुत्र शमशेर सिंह ने बताया की उनके पिता जी की उम्र 100वर्ष है और उन्हें कई सालों से बवासीर रोग से ग्रस्त थे। उन्होंने बताया की पिता जी ने कई साल दवाई भी ली लेकिन कुछ आराम नहीं पड़ा । फिर उन्होंने श्री साई अस्पताल लेकर आए जहाँ उनकी सफल सर्जरी हुई। पिता जी की इस उम्र में सर्जरी के लिए सभी परिवार वाले खबराये हुए थे लेकिन डॉक्टर ने समझाया की बवासीर की सर्जरी लेज़र दवारा की जाती है जिसमें रोगी को कोई परेशानी नहीं होती। तो हमने पिता जी की सर्जरी करवाई और अब वो स्वस्थ है।

श्री साई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया की मरीज को बहुत पुरानी बवासीर थी और उनकी उम्र भी 100 वर्ष थी। उनकी लेज़र द्वारा सफल सर्जरी की गयी और अब मरीज बिलकुल स्वस्थ है। डॉ बेदी ने बताया की श्री साई अस्पताल नाहन हिमाचल प्रदेश का एक मात्र लेज़र द्वारा पाइल्स सर्जरी सेंटर है।केवल हमारे यहाँ ही लेज़र द्वारा बवासीर की सर्जरी की जाती है , जिसमें मरीज को कुछ परेशानी नहीं होती। मिनिमल इनवेसिव सर्जरी केवल 15 से 20 मिनिट का प्रोसीजर होता है। इसका फायदा ही यही है इसमें मरीज जल्द रिकवरी करता है , जयादा दिन अस्पताल में नहीं रहना पड़ता और मरीज जल्द ही काम पर लौट सकता है। डॉ बेदी ने बताया की वो पिछले 17 सालों से बवासीर का इलाज कर रहे है,जिसमें उन्होंने अब तक 15000 से अधिक सफल सर्जरी की है। उन्होंने बताया की मरीज का इलाज हिम केयर कार्ड योजना के अंतर्गत किया गया है।

संगड़ाह अंधेरी में पेश आया सड़क हादसा…पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत 

श्री राम आगमन पर विशाल संकीर्तन और भंडारे का आयोजन….हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु….

जनसमस्याओं के निपटारे में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रहा है सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम… उपाध्यक्ष

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles