11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पूर्व प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप… कागजों में सिमट कर रह गए रास्ते… 

विजिलेंस एसपी को लिखी शिकायत…पढ़ें पूरा मामला

Ashoka Times….31 दिसंबर 23 शिलाई

शिलाई पंचायत के पूर्व प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं आरोप हैं कि पुर्व प्रधान ने विकास के नाम पर जमकर धन का दुरुपयोग किया है रास्तों को बनाने के नाम पर पैसा खाया है और मौके पर रास्ते है ही नहीं।

सरकारी धन के दुरुपयोग करने पर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सखोली सरिता शर्मा पत्नी तारा चन्द निवासी ग्राम खडखांह तहसील शिलाई के खिलाफ सहीराम शर्मा ने विजिलेंस को एक शिकायत सौंपी है।

सही रास शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया है कि मामला ग्राम पंचायत खडखाह तहसील शिलाई जिला सिरमौर कि पूर्व प्रधान सरिता शर्मा पत्नी तारा चन्द ने अपने कार्यकाल 2016 से 2021 में सरकारी कार्य में जमकर भ्रष्टाचार करके सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। इसका ब्यौरा निम्नलिखित है।

क) साल 2017-18 में आम रास्ता सखोली से मुम्बाडी अध्यान बेडा बनना दर्शाया गया है जिसके लिए कुल 3,00,000/- रू मंजूर किया गया था मगर खर्चा 1,97372/- दशर्माया गया उसके बाबजूद मोका पर कोई रास्ता नही बनाया गया तथा साल 2020- 21 में इसी रास्ता को बनाने के लिए फिर से मु0 4,67000/- बजट दिखाया गया जिसमें से फिर से मु0 3,30,641/- रु खर्च दिखाया गया मगर फिर भी कोई रास्ता नहीं बनाया गया । जिससे साफ जाहिर होता है कि तत्कालीन प्रधान ने केवल सरकारी पैसा हडप करने के लिए बार-बार एक काम के लिए दो दो बार बजट पास करवाया।

ख) इसी प्रकार साल 2017-18 में साझा रास्ता तिरम्लटा पंचराम के खेत के आगे बनाया दर्शया गया है जिसके लिए मु० 3,00,000/- रु बजट मंजूर करवाया। मु० 2,8,539/- रु० खर्च किया दिखाया जबकि मोका पर कोई रास्ता नहीं बना।

ग) इसी प्रकार प्रकार साल 2017-18 में सखोली आम रास्ता रिचान बेड़ा के लिए मु० 5,00,000/- रु. मंजूर हुवा जिसमें से 4,99,543/- रू खर्च दिखाया जबकि मौका पर कोई रास्ता नहीं बना।

घ) इसी प्रकार प्रकार साल 2017-18 में सखोली से फमियारा बास के लिंक रोड के लिए मु० 1,85000/- रु मंजूर हुआ खर्च किया मु0 1,84,628/- जबकि मोका पर कोई लिंक रोड नहीं बनाया गया।

5) इसी प्रकार साल 2019-20 में सखोली से युम्बाडी मेन रास्ता के लिए 4,99,000/- रु मजूर करवाया जिसमें से मु0 3,30,641/- रु खर्च दिखाया मगर मौका पर कोई रास्ता नही बनाया।

च) इसी प्रकार साल 2019-20 में बहखाह महासू महाराज के मंदिर बनाने के लिए राशी मंजूर हुई मु0 4,95,000/- रू जिसमे से मु0 3.44,541/- खर्च किया गया मगर पिलर भर खड़े करके ग्राक्ति काम अधुरा छोड़ दिया गया।

छ) इसी प्रकार साल 2019-20 में खडखाह से खजराह को रास्ता बनाने के लिए मु० 4,99,000/- मंजूर हुवा। जिसमे से बिता रास्ता बनायें मु0 3,37068/- * खर्च भी दिखा दिया। मोका पर कोई रास्ता नहीं बनाया गया।

ज) इसी प्रकार साल 2019-20 में खडखाह गाव में सीता राम के घर ताक रास्ता बनाने के लिए मु0 3,45,000/- रु मंजूर करवाया गया जिसमे से मु0 2,36809/- रु. खर्च भी दिखा दिया मगर मोका पर कोई रास्ता नही बनाया गया।

झ) ठीक इसी प्रकार साल 2019-20 में सखोली में आयुर्वेदिक औषधालय के भवन की मुरसत के लिए मु0 4,81000/- सबिकृत करवाया गया जिसमें से मु0 2,4768/- * खर्च दिखाया गया जबकि कोई किसी किस्म की मुरमत्त मोका पर नहीं की गई केवल पेसा हड़प किया गया।

प) साल 2017 में साडच्छांह गाव में कई बार गन्दी नाली बनाने के लिए बजट लगाना दिखाया गया है मगर मोक्त पर कोई नाली नहीं बनाई गई केवल पैसा हड़प किया गया है।

हम उपरोक्त पूर्व प्रधान के बिरुद्ध उचित कानूनी कारवाही करवाकर उसके कारनामें उजागर करके उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाना चाहता हैं क्योंकि उसने इसी प्रकार के कई घोटाले पंचायत में किये है जो में मौका पर उजागर किए जाएंगे। उपरोक्त प्रधान के स्टेट को.ओ. बैंक नैनिधार, स्टेट को. ओ. बैंक रोनहाट वा स्टेट बैंक रीनहाट में बैंक खाते है जिनकी जाँच करके पता लगाया जा सकता है की उपरोक्त प्रधान ने कितना गमन अपने कार्यकाल में किया है। मैं यह भी चाहता हु की उपरोक्त मामले की जाँच किसी आला वा इमानदार ऑफीसर से केमरे की निगरानी में करवाई जाए।

अतः जनाब से प्रथना है कि उपरोक्त पूर्व प्रधान के बिरुद्ध उचित कानूनी कारवाही अम्स में लाई जाकर उसके बिरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाये । तथा सरकारी धन के दुरपियोग का दोषी पाए जाने पर उनसे सरकारी धन बसूल किया जावे उचित सजा दी जावे।

क्रेशर मालिक ग्रामीणों की जमीन पर कर रहे जबरन कब्जा…SDM को शिकायत

MP कश्यप बोले साढ़े 5 दशक बाद भी गिरिपार को लेकर Congress की नीयत ठीक नहीं…

अनुशासन का मानव जीवन में बहुत महत्व – मुकेश अग्निहोत्री

पांवटा साहिब में 30 दिसम्बर को दो मुफ्त जाँच शिविर आयोजित..

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles