15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नशे में धुत बाइक सवार युवाओं ने कार को मारी टक्कर, एक गंभीर घायल….

नशे में धुत बाइक सवार युवाओं ने कार को मारी टक्कर, एक गंभीर घायल….

कार में बैठी महिला भी घायल,

 

Ashoka Times…26 दिसंबर 23 पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के राजबन रोड़ पर दो बाइक सवारों ने कार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें कार पूरी तरह से खत्म हो गई और बाइक पर बैठे युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह तकरीबन 10:00 बजे युवक बादल और पंकज राजबन की ओर जा रहे थे । दोनों बाइक सवार नशे में धुत बताए जा रहे हैं इस दौरान राजबन की और से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी चश्मदीदों कि मानो तो बाइक चलाने वाला उड़कर कार के शीशे में टकराया गनीमत यह रही कि दोनों ही बाइक सवारों को सिर में गहरी चोटें नहीं आई है बावजूद इसके बाइक चालक बादल की हालत गंभीर बताया जा रहा है।

वहीं दूसरी और सूत्र बता रहे हैं कि नशे में दोनों युवक बाइक भी किसी की मांग कर लेकर आए थे बाइक भी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और कार के भी परखच्चे उड़ा दिए गए हैं।

बाइक सवारों के जानकारों ने बताया कि दोनों ही स्मैक जैसे घातक नशे का इस्तेमाल करते हैं यह संभव है कि बाइक चलाते समय इन्होंने कोई नशा किया हो।

वहीं पुरूवाला पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है जांच उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles