15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ संगड़ाह के अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा  का निधन….

चाढ़ना में आज होगा अंतिम संस्कार

Ashoka time’s…24 December 23 

संगड़ाह। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ संगडाह विकास खंड इकाई के अध्यक्ष 39 वर्षीय चंद्रमणि वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। चंद्रमणि वर्मा लोक निर्माण विभाग में वर्ष 2005 में लिपिक के पद पर भर्ती हुए थे तथा वर्तमान में लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के हरिपुरधार में वरिष्ठ सहायक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हो गए इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार में ले जाया गया, जहां से चिकित्सको ने उन्हें संगड़ाह अस्पताल के लिए रेफर किया। संगड़ाह अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार प्रातः संगड़ाह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। आज पैतृक गांव चाढ़ना में इनका अंतिम संस्कार होगा। चंद्रमणि के पिता जगत सिंह पहाड़ियां भी कर्मचारी संगठन के नेता रहे तथा भाजपा रेणुकाजी मंडल उपाध्यक्ष भी रहे थे। विकास खंड संगड़ाह के सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों तथा भाजपा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, पूर्व विधायक रूप सिंह व पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेलाराम शर्मा आदि ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई। गौरतलब है की, चंद्रमणि वर्मा का बतौर सरकारी कर्मचारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन मे अग्रणी भूमिका में रहे तथा वर्तमान में एनपीएस संघ तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक संगड़ाह के अध्यक्ष थे। चंद्रमणि अपनी पीछे 66 वर्षीय माता रेवती देवी, 38 वर्षीय पत्नी प्रोमिला वर्मा, 14 वर्षीय पुत्री वंशिका व 11 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए। उनके इस अकस्मात निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

RTO पांवटा ने किए 3 लाख के चालान… पढ़ें किन वाहनों पर सख्ती….

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने स्कूली बच्चों को सिखाईं आपदा प्रबंधन की तकनीकें….

ड्रग्स माफिया गिरफ्तार, सगे भतीजे को बना दिया गवाह…पांवटा पुलिस सवालों के घेरे में…

कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट…डॉ अजय पाठक

पांवटा देवी नगर में 5.35 ग्राम स्मैक के साथ व्यक्ति गिरफतार… पूछताछ जारी

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles