15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

JCB से यमुना में हो रहा अवैध खनन, ग्रामीणों की शिकायतें माइनिंग अधिकारी कर रहे दरकिनार….

मुख्यमंत्री सुक्खू को की गई नाम के साथ शिकायत…

Ashoka Times….21 दिसंबर 23 पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब में JCB लगा कर यमुना नदी की बखिया उधेड़ी जा रही है वहीं माइनिंग अधिकारी चंद सिक्कों के लिए आंखों पर पट्टी बांध कर घूम रहे हैं।

पांवटा साहिब में नदियों पर खनन माफिया कहर बरपाने पर उतारू हैं। माइनिंग विभाग की नाक तले हर रोज़ करोड़ों रुपए की खनिज संपदा निकाल कर तस्करी की जा रही है।

बहराल….

बहराल में भी यमुना नदी में जेसीबी मशीन लगा कर अवैध खनन किया जा रहा है जिसकी कईं विडियो ग्रामीणों ने माइनिंग विभाग के अधिकारियों को भेजी है। बताया जा रहा है की हिमाचल प्रदेश सरकार को टैक्स देने की बजाए अवैध खनन सीधे उत्तराखंड सप्लाई किया रहा है। इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए आदर्श शर्मा, हरदेव सिंह, और मौहम्मद तौफीक ने बताया कि अधिकारीयों जिसमें माइनिंग गार्ड, इंस्पेक्टर और माइनिंग अधिकारी नाहन को भी भी यहां की विडियो बना कर भेजी गई है लेकिन उनकी और से कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास लिखित में अधिकारियों के नाम के साथ शिकायत कर दी है।

नवादा…. रामपुरघाट

इसके अलावा मानपुर देवड़ा (नवादा) और रामपुरघाट क्षेत्र में भी यही हालत है वहां पर ग्रामीणों ने माइनिंग अधिकारियों को कईं शिकायतें भेजी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई नवादा क्षेत्र में ट्रेक्टर को जेसीबी बना कर अवैध खनन किया जा रहा है। यमुना नदी के साथ टौंस नदी और गिरी पर भी अवैध खनन कहर बरपाने पर उतारू है।

क्या है नियम….

बता दें कि किसी भी नदी में जेसीबी या अन्य उपकरणों से खनन नहीं किया जा सकता इसके अलावा एक मीटर अधिक गहराई में खुदाई नहीं की जा सकती। लेकिन वास्तविकता स्थिति से बिल्कुल अलग है।

वहीं इस बारे में माइनिंग विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई। विभाग का कोई पक्ष सामने आता है तो वह भी प्रकाशित किया जाएगा।

पुलिस ने 268 ग्राम चिट्टे के साथ पांच को किया गिरफतार…

गुरु नानक में रही वार्षिक पारितोषिक की धूम, बच्चों ने नाटी और भांगड़े पर जमाया रंग….

अढाई मंजिला मकान में लगी आग… लाखों का नुक़सान

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles