12 C
New York
Thursday, October 22, 2026

फार्मा फोर्स कंपनी में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, एक युवक की गई जान…

Ashoka Times…12 December 23 paonta Sahib 

पांवटा साहिब के गोविंदपुर में फार्मा फोर्स फैक्ट्री में प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई है इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है

मिली जानकारी के अनुसार परमिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी सूरजपुर गोन्दपुर स्थित फर्म फोर्स फैक्ट्री में नौकरी करता था । देर रात कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण संदिग्ध हालातो में यूवक की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार युवक की लिफट से गिरकर मौत हुई है जबकि मित्र और परिजन आरोप लगा रहे हैं कि युवक को धक्का देकर उसकी हत्या की गई है ।

वार्ड नंबर 9 की हालत खुली नालियां खुले चैंबर दे रहे मौत को दावत… 

वही फैक्ट्री प्रबंधन तथा फैक्ट्री मालिकों पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने युवक को गंभीर हालत में पांवटा साहिब सिविल हॉस्पिटल ना ला कर मैनकाइंड ग्रूप द्वारा संचालित सूरजपुर स्थित निजी हॉस्पिटल में ले गए। वही सामने आ रहा है कि पुलिस को भी इस पूरे मामले की जानकारी नहीं दी गई कंपनी प्रबंधन के लोग इस पूरे मामले को दबाने की फिराक में थे। जानकारी दी गई तथा युवक की हालत गंभीर होते देख उसको पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया बताया जा रहा है कि युवक के परिजन काफी आक्रोश में तथा कंपनी प्रबंध तथा फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए मांग कर रहे हैं

गौरतलब है कि मैनकाइंड ग्रुप पहले भी ऐसे हादसों के लिए ज़िममेवार ठहराया जा चुका है पहले भी एक युवक की मौत के मामले में मैनकाइंड कंपनी प्रबंधन के खिलाफ काफी रोष प्रदर्शन हुआ था तथा राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाम कर दिया गया था। वही बताया जा रहा है कि फार्मा फोर्स कंपनी मैनकाइंड ग्रुप में पैसों के लालच इंसान की जिंदगी की कोई कीमत नहीं आती जाती बल्कि इस तरह के हाथों के बाद मोटी रकम परिजनों को देखकर खुद को बचा लिया जाता है।

वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि आरोपी प्रबंधन तथा कंपनी मालिकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles