12 C
New York
Thursday, October 22, 2026

वार्ड नंबर 9 की हालत खुली नालियां खुले चैंबर दे रहे मौत को दावत…

SDM पांंवटा ने दिया जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन…

Ashoka Times…10 December 23 paonta Sahib

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 कृपाल शीला रोड़ पर कई महीनों से बीच सड़क में टूटी स्लैब और आधी सड़क में खुली नाली लोगों के जान माल को दावत दे रही है लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए किसी ने भी इस और ध्यान नहीं दिया है।

पिछले कई महीनो से सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने एक स्लैब बीच सड़क में पूरी तरह से धंस गई है इस लैब के नीचे एक बड़ा गहरा चैंबर भी है जिसमें कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वही उसके बिल्कुल नजदीक एक गहरी नाली खुली छोड़ी गई है यह नाली आधी सड़क में मुंह पसारे खड़ी है। वहीं रात के समय यह बिल्कुल भी दिखाई नहीं देती ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा पेश आ सकता है।

ऐसे में एसडीम एवं कार्यकारी अधिकारी गुंजित चीमा ने इस समस्या के समाधान के लिए आश्वासन देते हुए जल्द ही इस खतरनाक तरह से खुली चैंबर और नाली को ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।

बता दे की कृपालशीला रोड़ पर तीन बड़े स्कूल हैं जहां सैकड़ो बच्चे पढ़ने के लिए हर रोज जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर कृपालशिला गुरुद्वारा भी है जहां पर हरियाणा पंजाब उत्तराखंड से सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु शीश नवाने के लिए आते हैं ऐसे में यहां की जर्जर हालत को देखकर उनके ज़हन में किस तरह की तस्वीर पांवटा साहिब की उनके साथ जाती होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

वही देखने वाली बात यह है कि नगर परिषद में कईं जेई और सुपरवाइजर्स का एक बड़ा स्टाफ है जो अक्सर साफ सफाई और टूट-फूट का ध्यान रखता है ऐसे में महीनों बाद भी क्या उन्हें यह टूटे चैंबर और खुली नालियां नजर नहीं आ रही, स्थानीय लोगों को मानना है कि वार्ड पार्षद को भी अपने वार्ड के ऐसे कामों के लिए सख्ती से काम लेना चाहिए क्योंकि नगर परिषद से काम लेना कोई आसान बात नहीं है।

वहीं वार्ड नंबर 9 की वार्ड पार्षद मीनू गुप्ता ने बताया कि कई बार नगर परिषद में इस मुद्दे को उठा चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए वह काम करेंगी।

दिव्यांग और वरिष्ठजनों को मिलेगी नई जिंदगी…कृत्रिम अंगों को लेकर कैंप…

युवक ने लगाई फांसी दर्दनाक मौत…पुलिस ने कहा जांच में होगा कारण स्पष्ट 

मुफ्त कैंप में 90 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जाँच….

*कोटडी व्यास स्कूल का आर्यन U-14 बॉयज हैंडबॉल नेशनल के लिया हुआ चयनित!* 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles