16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ADC एल आर वर्मा के भरोसे के बाद…छटे दिन आमरण अनशन से उठे ग्रामीण…

मंत्री का पुतला जलाकर व अधिकारियों की शव यात्रा निकाल चुके हैं…

Ashoka Times…2 November 23 

पांवटा साहिब। औद्योगिक नगरी पांवटा साहिब की धौलाकुआं वैली आयरन Steel Factory के बाहर Hunger Strike till death पर बैठे ग्रामीणों ने आज ADC Sirmaur व Company Management द्वारा तय अवधि में प्रदूषण नियंत्रण का भरोसा दिए जाने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया।

अतिरिक्त उपायुक्त एलआर वर्मा ने जूस पिलाकर हड़ताल खुलवाई। 20 दिन तक लगातार धरने के बाद 6 दिन से आमरण करने वाले ग्रामीणों से मिलने हालांकि शनिवार को SDM Paunta Sahib भी धौलाकुआं के समीप धरनास्थल पर पहुंचे थे, मगर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की report का हवाला देकर उन्होंने कार्यवाही में असमर्थता जताई थी। प्रदर्शनकारियो ने नस्लों व फसलों को बचाने के लिए हो रहे इस अनशन की अनदेखी कर मानव अधिकार, प्रदूषण, श्रम व Factory Act संबंधी नियमों की अवहेलना करने वाले पूंजीपति का साथ दे रहे Pollution control Board व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की थी।

Additional Deputy Commissioner के पंहुचने से पहले प्रदर्शनकारियों ने सिरमौर से ही संबंध रखने वाले हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का पुतला जलाकर भी विरोध जताया। इससे पहले कल Protests Pollution Control Board के अधिकारियों की शव यात्रा भी निकाल चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब 4 साल से यहां लोहा पिघलने के लिए इस्तेमाल होने वाले ईंधन की जगह सस्ते दामों पर मिलने वाले पुराने टायर व अन्य प्रतिबंधित Plastic material जलाए जाने के बाद जहरीले धूएं से न केवल फसलें काली पड़ रही है, बल्कि आसपास के लोग व पालतू पशु भी गंभीर बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

प्रदर्शनकारियो के अनुसार फेक्ट्री का काला धूंआ मुख्य चिमनी की बजाय अन्य हिस्सों से निकालकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत से उंची पंहुच वाले दिल्ली के उद्योगपति का उनके करीबी संबंधित अधिकारी बचाव कर रहे हैं। बहरहाल जिला प्रशासन की ओर से ADC सिरमौर एलआर वर्मा ने प्रदूषण नियंत्रण मांग पूरी करने ग्रामीणों का अनशन तुड़वाया।

हत्या के आरोप में चार युवक गिरफ्तार… न्यायालय में पेश 

BLACK HEADLINE….मासूम बच्चों के साथ अनहोनी का खतरा, सहमें परिजन… WATCH VIDEO 

ए.के. एम.छात्रा रिद्धि ठाकुर का नेशनल बैडमिन्टन चैंपियनशिप में चयन…प्रधानाचार्य ने दी बधाई 

1 करोड़ प्रति KM Budget से चकाचक होगा संगड़ाह-राजगढ़ Road 

सिरमौर जिला के राजगढ़ और संगडाह विकास खंडों में विशेष आधार कैंप

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles