19.5 C
New York
Tuesday, October 7, 2025

Buy now

यमुना शरद महोत्सव पहली संध्या पर कलाकारों ने जमाया रंग…

animal image

उपायुक्त ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का किया शुभारंभ

Ashoka Times…27 October 23

पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है इस दौरान पहली संध्या 26 अक्टूबर को बाहर और स्थानीय कलाकारों द्वारा लोगों का खूब मनोरंजन किया गया।

यमुना शब्द महोत्सव में बेहतरीन कलाकारों के आयोजन के बावजूद लोगों की कमी कुछ जरूर खाली लेकिन पंडाल में आए लोगों ने कलाकारों का पूरा हौसला अफजाई की और कलाकारों ने लोगों को अपनी बेहतरीन गायकी से नवाजा।

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव सिरमौर जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में अपना प्रमुख स्थान रखता है, वर्ष भर क्षेत्रवासी इस आयोजन की प्रतीक्षा करते हैं। हम सबका सौभाग्य कि पवित्र यमुना नदी हमारे पांवटा साहिब क्षेत्र के कुछ भूभाग से होकर गुजरती है। भारत की सबसे पवित्र और प्राचीन नदियों में यमुना का स्मरण गंगा के साथ ही किया जाता है।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा यह उदगार आज गुरूवार को पांवटा साहिब में 26 से 28 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।

सुमित खिमटा ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में जहां हमारी संस्कृति का विस्तार और संरक्षण होता है वहीं पर इससे लोगों का मनोरंजन भी होता है। महोत्सव के अवसर पर आयोजन होनी वाली खेल कूद प्रतियोगिताओं मं युवा बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं जिससे युवाओं में भाईचारा के साथ खेल भावना बढ़ती है।

इससे पहले उपायुक्त ने यमुना घाट पर यमुना आरती में भाग लिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।

एसडीएम पाँवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया।

वहीं यमुना शरद महोत्सव के आयोजन एसडीएम गुरजीत चीमा ने कहा कि जमुना शर्मा सिर्फ एक महोत्सव नहीं है बल्कि यमुना के लिए लोगों के मन में श्रद्धा को और मजबूत करने का एक माध्यम भी है। क्योंकि यमुना सिर्फ पांवटा साहिब के लिए ही नहीं बल्कि कहीं 100 किलोमीटर दूर तक जीवन दाहिनी के रूप में काम करती है क्योंकि हमारे भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया गया है हमें नदियों का पूरा सम्मान और ख्याल रखना चाहिए यह हम सब के साथ-साथ आने वाले पीढी़यों के लिए भी एक जरूरी दायित्व है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा,, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर और उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, पार्षदों सहित मेला समिति के पदाधिकारी एव अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

उद्योग मंत्री 28 अक्तुबर को यमुना शरद महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत…

नाहन विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली निरीक्षण के लिए उपलब्ध-रजनेश कुमार

यमुना शरद महोत्सव में ये रहे अव्वल….

धौलाकुंआ,पावंटा की मंडियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान का हुआ क्रय-राजेश्वर गोयल

पांवटा विकास खंड के मुगलावाला-करतारपुर तथा माजरा पंचायत में 5 नवम्बर 2023 को होंगे उप चुनाव-सुमित खिमटा

संगड़ाह में नवनिर्वाचित केन्द्रीय छात्र महाविद्यालय संगठन इकाई शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन…

निगम की राजगढ़-संगड़ाह बस के तय रूट पर न चलने से यात्री परेशान…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles