16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

शराब के नशे में धुत्त शिक्षक…वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ashoka time’s…20 October 23 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो भरमौर के एक सरकारी स्कूल के एक टीचर का बताया जा रहा है। शिक्षा विभाग का एक शिक्षक शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल जाते वक्त नाले में गिरा हुआ मिला। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस दौरान वह लोगों से उलझता नजर आया। वहीं विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह स्कूल के रास्ते से जा रहे गांव के लोगों ने हेडमास्टर को नशे में धुत्त पड़ा देखा। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। पंचायत प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि नशे में धुत इस शिक्षक की पहले भी कई बार शिकायतें आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक हर रोज ही नशे की हालत में स्कूल पहुंचता है। प्रधानाचार्य को भी दो से तीन बार बताया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रधान ने बताया कि उन्होंने वीडियो स्थानीय विधायक जनक राज और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजा है। फिलहाल, कार्रवाई का इंतजार है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि हेडमास्टर के नशे में धुत होने का वीडियो उनके पास पहुंचा है। निदेशालय को अवगत करवा दिया है। हेडमास्टर को शीघ्र सस्पेंड किया जाएगा।

पुलिस द्वारा करवाई करते हुए अवैध खनन के दो ट्रैक्टर जब्त….9000रु वसूला जूर्माना

पुलिस ने तीन व्यक्तियों को किया चिट्टे सहित गिरफ्तार….

इंतकाल दिवस पर सिरमौर में 30 और 31 अक्तूबर को होंगे भूमि के इंतकाल -सुमित खिमटा

संगड़ाह के भवाई गांव की प्रीति बनी Nursing Officer 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles