12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

अंडर 9 बॉयज कैटिगरी में माधव राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित…

Ashoka Times…17 October 23 

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता माधव गर्ग चयनित तथा निवृत्ति चौधरी और गुरसाखी कौर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित हुए हैं।

जामनी वाला रोड पर स्थित द स्कॉलर्स होम स्कूल की प्रधानाचार्या निशा परमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 14 अक्टूबर से सोलन में हुआ था उसमें हमारे विद्यालय के माधव गर्ग ने अंडर-9 बॉयज कैटिगरी में भाग लिया जिसमें माधव ने पूरे हिमाचल में पहला स्थान प्राप्त किया और वह अगले माह होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगा।

वहीं दूसरी तरफ एस०जी०एफ०आई० अंडर 12 गर्ल्स बैडमिंटन जिला स्तरीय प्रतियोगिता 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक पांवटा साहिब के पुरूवाला में हुई जिसमें हमारे विद्यालय की निवृत्ति चौधरी और गुरुसाखी कौर ने पावंटा ब्लॉक से खेलते हुए पहला स्थान प्राप्त किया तथा यह दोनों बच्चे अगले माह सुजानपुर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जाएंगे।

इस अवसर पर उपस्थित स्कूल निर्देशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग व निदेशक महोदया गुरमीत कौर नारंग ने स्कूल के शारीरिक प्रशिक्षक डॉ कुलदीप बतान (HOD) एवं स्कूल के स्पोर्ट्स स्टाफ के सदस्यों श्री रोहित शर्मा, कुमारी लक्ष्मी, प्रवीन कुमार, सुधीर कुमार, अमित कुमार तथा रमनीक सहोता को हार्दिक बधाई दी।

*विकासखंड पच्छाद में शुरू हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम*

प्रतिबंधित पोलीथीन और खाद्य वस्तुओं की रेट लिस्ट नहीं लगाने पर किए चालान…

कार दुर्घटनाग्रस्त में तीन युवकों की दर्दनाक मौत..

राज्य कर एवं आबकारी विभाग टीम ने नाके के दौरान अवैध शराब की 115 पेटियां की जब्त…

आसमानी बिजली की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत…

प्रदेश सरकार और मंत्री को दी चुनौती- बलदेव तोमर

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles