12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

राज्य कर एवं आबकारी विभाग टीम ने नाके के दौरान अवैध शराब की 115 पेटियां की जब्त…

Ashoka time’s…17 October 23 

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने जिला मंडी के सुंदरनगर के नरेश चौक में लगाए नाके के दौरान 70 पेटी बीयर व 45 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। 

जानकारी के अनुसार उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग मंडी मनोज डोगरा ने बताया कि सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग सुनील कुमार के नेतृत्व में नाके पर थी। इसी दौरान बोलेरो पिकअप गाड़ी (HP 66-6595) को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 70 पेटी बीयर व 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। चालक से जब उक्त शराब से सम्बंधित परमिट व अन्य दस्तावेज़ मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

मनोज डोगरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त शराब को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच करने पर उक्त शराब को केवल चंडीगढ़ में ही बिक्री की इजाजत थी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और भविष्य में भी शराब तस्करों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

आसमानी बिजली की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत…

प्रदेश सरकार और मंत्री को दी चुनौती- बलदेव तोमर

जिला के कोटला बरोग में एनसीसी कैंप आयोजित…

गुन्नुघाट से शिमला रोड़ वर्षा शालिका गली पर वाहनों की आवाहजाही पर प्रतिबंध 

प्रदेश सरकार का 9 माह का कार्यकाल उपलब्धियों भरा-हर्षवर्धन चौहान

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles