20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त… पांवटा साहिब 

विद्यालय पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत…

Ashoka Times…9 अक्टूबर 23 

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी छात्राओं का विद्यालय पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत। 

शहिद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में खिलाड़ी छात्राओं के पहुंचने पर विद्यालय परिवार और स्थानीय जनता की ओर से शानदार स्वागत किया ।

 

विद्यालय के डीपीई मनीष टंडन ने बताया कि छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जो की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सालोह जिला ऊना में पांच से आठ अक्टूबर तक आयोजित की गई थी, इस प्रतियोगिता में शहिद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा की सात हॉकी खिलाड़ी छात्राओं शगुन, नेहा, प्रियांशी, ईशा, राधिका, अंकिता और वंशिका ने जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया और राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया । अपने प्रथम मुकाबले में सिरमौर ने हमीरपुर को 8 – 0 के अंतर से, शिमला को 4 – 0 के अंतर से और फाइनल मुकाबले में कांगड़ा को 7 – 0 के अंतर से पराजित किया।

विद्यालय पहुंचने पर इन सभी खिलाड़ी छात्रों का विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नाग वाल, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार, विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया । विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ी छात्राओं को अपनी ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के डी पी ई मनीष टंडन को भी विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सम्मानित किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल जी ने इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ी छात्राओं एवं डी पी ई को विशेष रूप से बधाई दी और उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इन खिलाड़ी छात्राओं ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में अपने विद्यालय, गांव और जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है उसी प्रकार यह छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार खेल का प्रदर्शन करके हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन करेंगी । विद्यालय के डी पी ई एवं सिरमौर हॉकी टीम के प्रशिक्षक मनीष टंडन ने कहा की जिस प्रकार का प्रदर्शन जिला सिरमौर की हॉकी टीम ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में किया है उन्हें पूरी उम्मीद है कि सिरमौर हॉकी टीम की कम से कम आठ या नौ खिलाड़ी छात्राएं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए अवश्य ही चयनित होगी । इस सम्मान समारोह के अवसर पर अनीता भट्ट, रामपाल, नीलम शर्मा, महबूब सादात, विनोद कपूर, सचिन अग्रवाल, रितु कुमारी, नीलम तोमर, रेनू, किरण बाला, सुनीता देवी, आशा, बबीता, जगदेव, दिनेश चौहान, प्रदीप, रंजू पंवार, बालक राम, भंगी राम, सरोज, सुनील आदि स्टाफ सदस्यों सहित पृथ्वी पूर्व पंचायत उपप्रधान भगानी ,रूप चन्द, अमर सिंह, राम कुमार, नरेंद्र, राम प्रकाश, सीता राम, मोहन लाल, बीर सिंह, रिंकू राम आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

द स्कॉलर्स होम…राहुल ने हाई जंप प्रतियोगिता में झटका रजत पदक…

मानसिक तौर से परेशान 35 वर्षीय व्यक्ति ने लगाया फंदा…

शीनाघाट व भरली आगरो में उचित मूल्य की दुकान के लिए 31 अक्तूबर तक करें आवेदन….

ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया 18 अक्तूबर से 5 नवम्बर….सुमित खिमटा

संदिग्ध हालत में बरामद महिला का शव… मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles