12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में एक लाख रुपए की चोरी करने वाले निकले ये… पढ़िए क्या है पूरा मामला 

Ashoka Times…2 October 23

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में रविवार रात को एक लाख रुपए से अधिक के सामान की चोरी स्थानीय लोगों द्वारा करने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पांवटा साहिब के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में रविवार रात करीब 3 बजे साथ लगती बंगाला कालोनी के दो युवकों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस चोरी की वारदात में हरियाणा के भी एक युवक का नाम सामने आया है। वहीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में चोरी करने वाले यूवक उस वक्त संदिग्ध हालात में दबोचे गए जब वह चोरी करने के अगले दिन सुबह-सुबह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास संदिग्ध हालात में वहां घूम रहे उस था उसी वक्त सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत युवा पुलिस ने बरामद किया है।

बता दें कि चोरी इस चोरी की वारदात में न सिर्फ पांवटा साहिब बंगाला बस्ती के दो व्यक्ति संलिप्त हैं बल्कि हरियाणा से भी कुछ लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है। शिकायत के बाद पांवटा साहिब पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से दो बड़ी मोटर सहित 100 मीटर के करीब तार और पूरे ट्रीटमेंट को चलाने वाले उपकरणों को भी चोरों ने बड़ी सफाई से निकाल लिया था।

कैसे खुला राज…

ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार रात 3:00 बजे के करीब जब सब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे तो ट्रीटमेंट प्लांट की मोटरें, 100 मीटर मशीन तार और कई महंगे उपकरणों को चुराया गया था जब सुबह उन्होंने काफी संख्या में सामान गायब देखा तो सक्ते में आ गए। सोमवार सुबह सीवरेज ट्रीटमेंट के बाहर कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे थे जिन्हें पड़कर ट्रीटमेंट प्लांट लाया गया वहां पर सीसीटीवी फुटेज में उनमें से एक लड़के के कपड़े मैच कर गए इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी और सीसीटीवी मिलान करवाया गया और सामने आया कि इन लोगों ने ही चोरी को अंजाम दिया था फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस मामले के तार हरियाणा से कैसे जुड़े हैं उस पर भी काम किया जा रहा है।

विद्यार्थी स्वच्छता प्रहरी बन कर करें कार्य, समाज और देश को मिलेगा लाभ-उपायुक्त 

आरोपी पिता तीन दिन के पुलिस रिमांड पर…

छात्रों को लोक संस्कृति के संरक्षण के प्रति किया जागरूक….

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles