10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

गुरू की नगरी पांवटा साहिब तेजी से विकसित हो रहा…हर्ष वर्धन चौहान

उद्योग मंत्री ने पांवटा में किया सिनेमा हॉल का शुभारम्भ…

Ashoka time’s…28 September 23 

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने आज गुरूवार को पांवटा साहिब में बाता पुल के समीप अवनीत सिंह लांबा के नव निर्मित ‘‘डिशूम सिनेमा हॉल’’ का शुभारम्भ किया।

शुभारम्भ अवसर पर उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान के सामाजिक, राजनीतिक और विद्यार्थी जीवन पर आधारित एक वृत चित्र भी प्रदर्शित की गई।

उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि गुरू की नगरी पांवटा साहिब तेजी से विकसित हो रहा है और आज यहां सिनेमा हॉल का प्रारम्भ होना इस नगरी के विकास और समृद्धि की मिसाल है जिससे लोगों को मनोरंजन का साधन मिलेगा।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उन्होंने पांवटा साहिब को छोटे स्तर से विकसित होते हुये देखा है और यहां पर वर्तमान में शिक्षा, व्यवसाय, मनोरंजन तथा अन्य सभी संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि पौंटा साहिब नगरी उनके विधानसभा क्षेत्र शिलाई के साथ लगती है और शिलाई क्षेत्र के लोग काफी संख्या में यहां पर आकर बसे हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब क्षेत्र औद्योगिक दृष्टि से प्रदेश के अग्रणी औद्योगिक क्षेत्रों में शुमार है और आने वाले समय में यहां और अधिक नये उद्योग स्थापित होंगे जिसे क्षेत्र का विकास होगा।

ढिशूम सिनेमा हॉल के मालिक अवनीत सिंह लांबा ने इस अवसर पर उद्योग मंत्री का स्वागत करते हुये सिनेमा हॉल के शुभारम्भ के लिए के लिए उद्योग मंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने इस सिनेमा हॉल के शुरू से बनने की दास्तां बताते हुए कहा कि यह सिनेमा हॉल पांवटा क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस सिनेमा हॉल में दो थियेटर हैं जहां पर 200-200 लोगों की बैठने की व्यवस्था है।

इस अवसर पर चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल, विभिन्न उद्योगपति के अलावा कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

3.84 ग्राम चिट्टे के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार… पूछताछ जारी

अनियंत्रित हो कार सड़क से नीचे जा गिरी… व्यक्ति की मौत 

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा शिवालिक फासिल पार्क सुकेती में पर्यटन दिवस का आयोजन….

 

 

 

0.0

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles