9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

निजी बस ने मारी 12 वर्षीय को टक्कर… गंभीर अवस्था‌ में आईजीएमसी रैफर

Ashoka time’s…26 September 23 

घुमारवीं- बिलासपुर में एक निजी बस द्वारा 12 वर्षीय बच्चे को टक्कर मारे जाने का मामला सामने आया है। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसा सोमवार देर शाम चांदपुर के समीप पेश आया।जब 12 वर्षीय मयंक पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार निजी बस चालक ने मयंक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया गया। गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया।

बस चालक कथित तौर पर नशे में बताया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने बस चालक मनोज कुमार के खिलाफ तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आरोपी का मेडिकल करवा लिया है।

डेढ़ किलो चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज

नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा.,. .

तेजधार हथियार से गला रेत कर महिला की हत्या…जांच पड़ताल में जुटी पुलिस 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles