13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

रामलीला के दौरान फिल्मी गाने व अश्लीलता नहीं होगी बर्दाश्त…हिन्दू जागरण मंच

Ashoka Times…19 September 23 paonta Sahib 

पांवटा साहिब, 19 सितंबर : गुरु की नगरी पांवटा साहिब में रामलीला में नशेडियों को किरदार दिए जाने पर हिन्दू जागरण मंच ने कड़ा एतराज जताया है। मंच ने ये भी कहा कि रामलीला के दौरान फिल्मी गानों व अश्लीलता को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंगलवार को हिन्दू जागरण मंच ने पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत चीमा को ज्ञापन में रामलीला कमेटी पांवटा साहिब, बद्रीपुर, राजबन, माजरा व सालवाला को तुरंत प्रभाव से इस बारे नोटिस जारी करने की कड़े शब्दों में मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष संजीव कुमार सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ज्ञापन में कहा गया कि मंच समाज में पैदा विकृतियों को समाप्त करने व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रथाओं के साथ छेड़छाड़ नहीं बर्दाश्त की जा सकती। ज्ञापन में कहा गया कि हिन्दू देवी-देवताओं को झांकियों के माध्यम से गलत तरीके से दिखाया जाता है। रामलीला में अश्लीलता तक प्रदर्शित की जाती है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से ही इस दिशा में कदम उठाने की मांग की है।

एसडीएम गुंजित चीमा ने कहा कि हम सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की रामलीला में किसी भी तरह की कोई भी अमर्यादित या विवादित झांकियां डांस ना किया जाए सभी को आवश्यक निर्देश अवश्य दिए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles