13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

23 वर्षीय छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या… 

Ashoka time’s…17 September 23

हिमाचल की 23 वर्षीय छात्रा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की पहचान किन्नौर जिला के यांगपा गांव निवासी आरजू (23) पुत्री धनी राम के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार आरजू अंबाला के मुलाना स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी (MMU) में BSC एग्रीकल्चर की सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी, जोकि मुलाना-सरकपुर रोड पर एक प्राइवेट PG में किराए पर रहती थी। आरजू ने बीती रात चुन्नी से पंखे पर फंदा लगा सुसाइड कर लिया।

रविवार सुबह जब पुलिस को सूचना मिली कि एक छात्रा ने फंदा लगा लिया है , तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के साथ ही छात्रा के कमरे की भी तलाशी ली है, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अभी तक आत्महत्या के पीछे कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है।

वही , पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है, जोकि सोमवार तक मुलाना पहुंचेगे। साथ ही पुलिस छात्रा के मोबाइल की भी जांच करेगी, ताकि मौत के पीछे कारणों का खुलासा हो सके।

आसमानी बिजली का कहर…100 से अधिक भेड़ बकरियों की मौत…

सर्पदंश से दो की मौत… क्षेत्र में शोक की लहर

माधव ने दर्ज किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान…

कांस्टेबल को धक्का देकर चोरी का आरोपी हुआ फरार…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles