13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मकान तबाह हो गए, उन्‍हें म‍िलेगा नया घर….

Ashoka Times…28 August 23 UK

बाढ़ से तबाह हुए मकानों को सरकार फिर से नया बना कर देगी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए हर तरह की सहायता सरकार माहिया करवाने को तैयार है जिनके बाढ़ के कारण मकान ध्वस्त हो गए हैं उनके नए मकान बनवाकर सरकार द्वारा दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फर्रुखाबाद, कासगंज और शाहजहांपुर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। सीएम पहले फर्रुखाबाद, फिर कासगंज और उसके बाद शाहजहांपुर गए और बाढ़ से उपजे हालात देखे। बाढ़ पीड़ितों को हर सहायता का भरोसा दिया।

सीएम ने स्‍थाई समाधान न‍िकालने के द‍िए न‍िर्देश

प्रदेश में हर साल बाढ़ की विभीषिका के कारण होने वाले जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को प्रशासन के मिलकर स्थाई समाधान निकालने के लिए निर्देशित किया। जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि बाढ़ में बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का आकलन करें और बाढ़ अगर लंबे समय तक रहती है तो राहत किट महीने में दो बार वितरित की जाए।

ज‍िनके मकान तबाह हो गए, उन्‍हें म‍िलेगा नया घर

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने के बाद कहा क‍ि बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए, ताकि हर साल होने वाली जनहानि को रोका जा सके। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी प्रशासन के साथ मिलकर कारगर रणनीति तैयार करें। बाढ़ पीड़ितों के साथ सरकार पूरी तरह से खड़ी है।

NASA के वरिष्ठ वैज्ञानिक पहुंचे सिरमौर… पुरानी यादें की ताजा…पांवटा साहिब से है संबंध…

एकेएम स्कूल में राखी प्रतियोगिता आयोजित…

प्रधान की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों द्वारा जमकर नारेबाजी…

तीन साल में क्रियाशील हो जाएगा बल्क ड्रग पार्क-हर्षवर्धन चौहान

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles