12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पंजाब के युवक सहित तीन चिट्टे के साथ गिरफ्तार…

Ashoka time’s…26 August 23 

जिला कुल्लू थाना के अंतर्गत आने वाली जरी चौकी की पुलिस टीम ने चौकी के समीप डूँखरा में नाकाबंदी के दौरान पंजाब के युवक सहित तीन को 40 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। 

युवक एक मोटरसाइकिल (HP 34C 2080) पर सवार डूँखरा की तरफ आ रहे थे।इसी दौरान शक के आधार पर चैकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक सवार तीन युवकों से 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

आरोपियों की पहचान…

सतपाल सिंह (34) पुत्र इकबाल सिंह निवासी गांव व डाकघर ज़री तहसील भुंतर, जसप्रीत सिंह (22) पुत्र स्वर्गीय सुखविन्द्र सिंह निवासी गांव बुलेवाला डाकघर ऊधनोबाल तहसील बालाचौर ज़िला एसबीएस (SBS) नगर पंजाब व गुरपाल सिंह (27) पुत्र इकबाल सिंह निवासी गांव व डाकघर ज़री तहसील भुन्तर ज़िला क़ुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी क़ुल्लू साक्षी वर्मा के अनुसार पुलिस ने तीनो को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई है, ताकि इस बात का पता चल सके कि वह चिट्टा कहां से लाए थे और उनके तार किन-किन नशा तस्करों से जुड़े हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles