21.1 C
New York
Wednesday, November 4, 2026

9 ग्राम स्मैक व 14 हजार रुपए कैश के साथ पांवटा की महिला गिरफ्तार ….

Ashoka Times…12 June 2025

सिरमौर पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस उप मण्डल पांवटा साहिब की डिटेक्शन सैल ने वीरवार को नशा तस्करों की धरपकड़ के दौरान फिर से बड़ी कामयाबी हासिल की है।

डिटेक्शन सेल ने पिंकी देवी पत्नी दीप राम निवासी वार्ड न. 10 देवीनगर, पांवटा साहिब के कब्जा से उसके रिहाईशी मकान मे 09 ग्राम स्मैक व 14000/- रु. नगदी बरामद की है । जिस पर आरोपि पिंकी देवी उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में ND&PS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । आरोपी को कल 13.06.2025 को माननीय अदालत के समक्ष पेश करके पुलिस रिमाण्ड हासिल किया जाएगा। आरोपिया पिंकी देवी से गहनता से पूछताछ जारी है।

आपको बता दे की जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी द्वारा पुलिस अधिकारियों को सख्त प्रदेश दिए गए हैं कि नशा तस्करों को किसी भी हाल में न बक्शा जाए यही कारण है कि वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 10 के आधा दर्जन से अधिक स्मैक सुल्फा चरस बेचने वाले इस वक्त सलाखों के पीछे पहुंच जा चुके हैं।

पांवटा साहिब में आपसी रंजिश के चलते चली तलवारें और डंडे….!

http://www.ashokatimes.com/पांवटा-साहिब-में-आपसी-रंज/

स्थानीय लोगों ने ली चैन की सांस…

बता दे के पिछले कुछ महीनो में जिला सिरमौर पुलिस द्वारा कोर एरिया में मासूम बच्चों को स्मैक जैसी खतरनाक ड्रग्स बेचने वाले अपराधियों को विशेष कर उन महिलाओं को जिन पर पुलिस अक्सर डर के मारे छापामारी नहीं करती थी उन सभी महिलाओं को सलाखों के पीछे भेजा गया है जिसके कारण स्थानीय लोगों में भी एक विश्वास खाकी पर बनने लगा है।

वहीं एसपी सिरमौर ने कहा कि नशा बेचने वाले माफिया को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा फिलहाल कुछ और नशा तस्करों की लीड मिल रही है जल्दी ही बड़ी कार्रवाई कर उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles