11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

8 लाख रुपए के जेवर चोरी, डेढ़ महीने बाद भी पांवटा पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई…

पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर सवालिया निशान…

Ashoka Times…13 September 23 paonta Sahib 

उपमंडल पांवटा साहिब के बायकुआं में एक घर में लाखों रूपए के जेवरात चोरी के मामले में डेढ़ महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। जिस कारण शिकायत कर्ता ने पुलिस को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब तहसील कार्यालय में अधिक्षक के पद पर तैनात मेहर सिंह चौधरी के घर पर 24 जुलाई की रात को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर करीब 8 लाख रुपए के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ किया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था। लेकिन डेढ़ महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली है तथा इस मामले में अभी पुलिस ने किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है।

शिकायत कर्ता अधिक्षक मेहर सिंह चौधरी ने पुलिस थाना प्रभारी को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त की है। मेहर सिंह चौधरी ने बताया कि 24 जुलाई को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि उस समय मैंने किसी के उपर शक न होने वारे लिखा था, परन्तु मैंने यह भी लिखवाया था कि जब किसी के उपर मुझे शक होगा पुलिस को मैं ईतलाह दे दूंगा, जो मैंने चौरी के तीसरे दिन ही जिन व्यक्तियों के उपर शक था नाम बता दिया था। इसके अलावा मैंने पुलिस विभाग को चोर के घर का सामान तथा जिस जगह सामान मिला वहां से उसके घर तक आने जाने की पैड़ भी दिखाई थी। जिस औरत ने सामान की शनाखत की थी अभी तक पुलिस ने उसके तथा मेरे बार-बार कहने पर ब्यानात भी नहीं रिकार्ड किए गए है। उक्त रिर्पोट को डेढ़ माह से भी अधिक समय व्यतीत हो चुका है। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। जिस कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवालियां निशान खड़े हो रहे है।

उधर पांवटा साहिब पुलिस थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है।

आशा – आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया पोषण आहार माह…

नशा माफिया पर पुलिस की कार्रवाई…भारी मात्रा में मिला नशे का सामान …एक हिरासत में 

ब्ल्यू स्टार में 100 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु नाहन में 21 सितम्बर को कैंपस इंटरव्यू

“राष्ट्रीय वन शहीद दिवस” पर कल्याण सिंह को दी श्रद्धा सुमन किए अर्पित…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles