11.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026

8 लाख की स्मैक के साथ पांवटा के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार… स्टूडेंट्स और स्मैक के आदि लोगों को बेचते थे

उत्तराखंड सहसपुर पुलिस ने किया बड़ा भांडा फोड़… पांवटा साहिब में भी सक्रिय

Ashoka Times….

पांवटा साहिब के दो बड़े नशा तस्कर 8 लाख की स्मैक के साथ सहसपुर में गिरफ्तार किए गए हैं बताया जा रहा है कि है कॉलेज और स्कूलों में स्मैक बेचने का धंधा करते थे।

8 लाख रू० अनुमानित कीमत की 102.50 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को थाना सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में थाना सहसपुर ने बताया 1 नवम्बर को सभावाल क्षेत्र से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की सदिग्ध स्विफ्ट डिजायर गाडी संख्या : एचपी-17- एफ-9171 को रोक कर चैक किया गया तो उसमें 02 संदिग्ध व्यक्ति बैठे थे, जिनसे उनका नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम क्रमश: जसवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी काशीपुर थाना पुरवाला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, उम्र 28 वर्ष व अतुल कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी देवी नगर पांवटा साहिब सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 26 वर्ष बताया गया।

अभियुक्तों की तलाशी के दौरान उनके पास से 102.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। जिस पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

विवरण पूछताछ : पूछताछ मे दौरान अभियुक्त जसवीर द्वारा बताया गया कि वह पांवटा साहिब में जे०सी०बी० चालक का कार्य करता है तथा अभियुक्त अतुल लोकल में ही टैक्सी चलाने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि स्मैक यूपी के बरेली से कम दामों में खरीद कर लाते हैं तथा देहरादून और पांवटा साहिब के शैक्षिक संस्थानों में पढने वाले छात्रों तथा आस पास के क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों व नशे के आदी लोगों को मोटे दामों पर बेचते हैं। जिससे हमें मोटी कमाई हो जाती है। जिस व्यक्ति से हम स्मैक लाते हैं हम उसका नाम नहीं जानते पर उसे शक्ल से पहचानते हैं आज भी हम बरेली से स्मैक लेकर देहरादून में बेचने के लिये आये थे ।

पांवटा साहिब में भी ड्रग तस्करी में है संलिप्तता…

बता दें कि अतुल कुमार उर्फ तुल्ली जो कि वार्ड नंबर 9 में रहता है उसपर पहले भी स्मैक बेचने के आरोप सामने आए हैं एक मामले में अपनी मां के साथ 2 वर्ष की जेल भी काट चुका है साथ ही पांवटा साहिब में सोने की चैन स्नैचिंग के मामले में स्मैक के लिए बेची गई चैन के मामले भी अतुल उर्फ तुल्ली पर मामला दर्ज है इसके अलावा कफोटा (शिलाई) में युवाओं से 7 ग्राम पकड़ी गई स्मैक को लेकर जब पुलिस ने अतुल अतुल के घर पर रेड की तो वहां से 6 ग्राम के करीब कथित स्मैक बरामद की गई थी।

नाम पता अभियुक्त :

01 02 अभियुक्त जसवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी काशीपुर थाना पुरवाला जिला सिरमौर हि०प्र० अभियुक्त अतुल कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी देवी नगर पोटा साहिब सिरमौर हि०प्र० –

बरामदगी माल

अभियुक्त जसवीर सिंह 51.25 ग्राम स्मैक – अभियुक्त अतुल कुमार – 51.22 ग्राम स्मैक, एक स्विफ्ट डिजायर नंबर एचपी-17-एफ-9171 सफेद रंग

बरामद अवैध स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कुल अनुमानित कीमत…102.50 समय की अनुमानित किमत ₹800000 से अधिक बताई जा रही है

हालांकि जब यह स्मैक बिट के हिसाब से बेची जाती है तो इसकी कीमत कई लाख रुपए और अधिक बढ़ जाती है।

बता दें कि पांवटा साहिब में इन लोगों की करोड़ों रुपए की संपत्ति है जिस पर आज तक हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कोई पड़ी और सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून, संदीप नेगी क्षेत्राधिकारी विकास नगर जनपद देहरादून

पुलिस टीम

गिरीश नेगी थानाध्यक्ष सहसपुर, उप निरीक्षक ओमबीर सिंह चौकी प्रभारी सभावाला कॉन्स्टेबल नीरज कॉन्स्टेबल नवीन कॉन्स्टेबल हर्षवर्धन

एनएनटीएफ टीम

निरीक्षक रविन्द्र सिंह यादव प्रभारी एएनटीएफ, उ0नि०ना०पु० विनोद राणा, कॉन्स्टेबल मोहित राठी एएनटीएफ देहरादून, कांस्टेबल गौरव एफटन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles