13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

7106 हिम केयर , आयुष्मान एवं ECHS कार्ड धारकों का पिछले वर्ष किया मुफ्त इलाज…

Ashoka time’s…9 January 24 

जिला सिरमौर की स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपने समर्पण और सेवा के लिए प्रसिद्ध श्री साई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने पिछले वर्ष विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत बीते वर्ष 7106 गरीब और आवश्यकता मंद रोगियों का मुफ्त इलाज किया है। इसमें श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल नाहन और श्री साई कार्डियक सेण्टर पौंटा साहिब की शाखाएं शामिल हैं।

श्री साई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक , डॉ दिनेश बेदी ने बताया की जिला सिरमौर में चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी श्री साई ग्रुप ने सिरमौर वासिओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के उदेश्य में सरकार द्वारा चलायी जा रही स्वास्थ्य योजनों का जनता तक पहुँचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य हमारे समाज के हर व्यक्ति को स्वस्थ और खुशहाल बनाना है। इस मुहिम के माध्यम से हम उन लोगों की मदद कर रहे हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हे अच्छे इलाज की आवश्यकता है।

डॉ बेदी ने बताया की बीते वर्ष दोनों अस्पतालों में हिम केयर योजना के तहत 4905 , आयुष्मान कार्ड धारक 1671 एवं इ सी एच एस योजना के अंतर्गत 530 मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गयी। डॉ बेदी ने कहा श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स का हमेशा से उदेश्य रहा है कि की किसी भी मरीज को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने के लिए बड़े शहरों में महंगें इलाजों के लिए न भटकना पड़े। इस लिए हम हमेशा कोशिश करते है की सभी स्वास्थ्य सुविधा जिला सिरमौर में ही उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया की हमारे अस्पताल में इन सरकारी योजनाओ के साथ साथ प्राइवेट मुख्य इन्शुरन्स के तहत भी कैशलेस इलाज की सुविधा है। बीते वर्ष की उपलब्धि की सरहाना करते हुए डॉ. बेदी ने कहा इस साल के लिए भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रह सकें । हालाँकि विभाग द्वारा अभी तक 90 प्रतिशत की रकम पेंडिंग चल रही है लेकिन फिर भी जन सेवा के लिए श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स हमेशा तत्पर है।

शिलाई में गिरी बोलोरो कैंपर 2 की मौत, 17 लोग घायल… पुलिस ने की जांच शुरू

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में वार्षिक पारितोषिक पर धूमधाम…

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रेणुका जी के हरीपुरधार में आयोजित सरकार गांव द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की

ऐतिहासिक रहा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का नाहन प्रवास-अजय सोलंकी…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles