Home / News / 60 हजार रुपए लेकर आप्रेशन और मंहगी दवाएं लिखने वाले डॉक्टर पर पहले भी लगे ये आरोप….

60 हजार रुपए लेकर आप्रेशन और मंहगी दवाएं लिखने वाले डॉक्टर पर पहले भी लगे ये आरोप….

60 हजार रुपए लेकर आप्रेशन और मंहगी दवाएं लिखने वाले डॉक्टर पर पहले भी लगे ये आरोप….

Ashoka Times….22 December

animal image

पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा 60 हजार रूपए लेकर आप्रेशन करने और मरीजों को बाहर की मंहगी दवाएं लिखने मामले में ऐसी ही एक पुरानी विभागीय जांच भी चल रही है।

AQUA

दरअसल सिविल अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे चंदर मल्होत्रा जोकि हड्डी रोग विशेषज्ञ है उनके खिलाफ पहले भी इस तरह की शिकायतें आ चुकी हैं जिसको लेकर उनपर विभागीय जांच चल रही है । ऐसे ही कुछ दस्तावेज हमें सोलन जिले से शिकायत कर्ताओं ने भेजे हैं जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ विशेष मेडिकल स्टोर पर महंगी दवाओं के लिए मरीजों को भेजते थे।

 

AQUA

क्या है मामला…

दरअसल पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर चंद्र मल्होत्रा पर आरोप है कि मरीजों को सिविल अस्पताल में 60 हजार रुपए लेकर ऑपरेशन किए जा रहे हैं इसके अलावा मरीजों को जो राड और प्लेट्स ऑपरेशन के दौरान डाली जा रही हैं और दवाएं लिखी जा रही है वह भी सोलन के एक मेडिकल स्टोर से उपलब्ध करवाई जा रहे हैं ज्ञात हो कि इससे पहले डॉ चंद्र मल्होत्रा सोलन जिले में है कार्यरत थे और सूत्र बताते हैं कि इस मेडिकल स्टोर से ही उनकी सांठगांठ भी थी।

बता दें कि पांवटा सिविल अस्पताल में बेहद गरीब तबके के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं जिनमें कई मरीज घर से केवल आने जाने का किराया जेब में डाल कर निकलते हैं उनके पास दवा तक के पैसे नहीं होते ऐसी स्थितियों में सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को मुफ्त सुविधा मिलने के बजाय उनसे मोटी रकम इलाज के नाम पर वसूली जा रही है और यह काम सिविल अस्पताल में बैठे डॉक्टर कर रहे हैं।

इकलौते बेटे ने खुद को मारी गोली….मौत

सनसनी…यूवक पर चलाई नकाब पोशो ने गोली…सीमाएं सील
300 से अधिक कार्यालय बंद करने पर भाजपा उतरी सड़कों पर…..
एम्बुलेंस (108) के खस्ताहाल…क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाने से पहले खुला पहिया…
20 करोड से संवरेंगी पांवटा साहिब की 3 सड़कें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *