
6.25 ग्राम चिट्टा और ₹48 हजार नकद बरामद…दो आरोपी गिरफ्तार…
Ashoka time’s….8 July 26
बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वारघाट थाना क्षेत्र के कैचीमोड़ एनएच फोरलेन पर 6.25 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और ₹48 हजार नकद बरामद किया है।
4 जुलाई 2026 को यातायात चेकिंग एवं गश्त के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर HP 23D-6888 को रोककर तलाशी ली। इस दौरान मनोज कुमार और संजय कुमार के कब्जे से 6.25 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा ₹48,000 नकद बरामद हुए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर नशे की सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है।

