12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

500 फिट गहरी खाई में गिरा ट्रक 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

Ashoka Times…28 October 23 Himachal Pradesh 

जिला सिरमौर में बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जहां पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान प्रवीण कुमार उर्फ (अनु) 35 वर्ष पुत्र मान सिंह गांव लहारब, ग्राम पंचायत टिक्कर (राजगढ़) के रूप में हुई है।

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सिविल अस्पताल राजगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने मृतक के परिजनों को फौरी रात के तौर पर 25000 की राशि प्रदान की है।

जानकारी के अनुसार प्रवीण कैंटर (एचपी 16-7063) में पशुचारा लेकर सोलन से राजगढ़ की तरफ आ रहा था। इसी दौरान यशवंतनगर के समीप पहुंचा तो कैंटर सड़क से लुढ़ककर 500 फीट नीचे गिरी नदी में जा गिरा। जब तक स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच पाते तब तक व्यक्ति दम तोड़ चुका था।

डीएसपी अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कैंटर के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पांवटा सिविल अस्पताल में व्यवस्था पूरी तरह फेल… घंटों मरीजों को करना पड़ता है इंतजार

ए. के. एम. स्कूल में वाल्मिकी जयंती पर दंगल का किया आयोजन…

बढ़ते डेंगु मरीजों की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने की विशेष बैठक

अग्निीवीर योजना के तहत भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी-कर्नल पुष्पिंदर कौर

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles