15.1 C
New York
Thursday, October 22, 2026

5 अप्रैल को 100 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित…

Ashoka time’s…2 April 25

सोलन के अर्की स्थित उप-रोजगार कार्यालय में 5 अप्रैल को सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती मैसर्ज एसआईएस लिमिटेड, आर.टी.ए. बिलासपुर द्वारा की जाएगी। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी सोलन, जगदीश कुमार ने बताया कि योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के लिए कुछ विशिष्ट शारीरिक मापदंड भी अनिवार्य हैं। उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 168 सेमी होनी चाहिए, जबकि वजन 52 से 92 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। इन पदों के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

जगदीश कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। सभी योग्य अभ्यर्थी कैंडिडेट लॉग इन टैब के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं और अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles