13.3 C
New York
Friday, October 23, 2026

पांवटा साहिब में वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ….

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अवनीत तो गैस्ट ऑफ ऑनर रहे गुरदीप गैरी….

Ashoka Times….

पांवटा साहिब में वीर शिवाजी क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन 4 फरवरी से शुरू हो गया इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा और गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर पांवटा साहिब के युवा व्यवसाई गुरदीप सिंह गैरी उपस्थित रहे।

अवैध खनन करते 10 ट्रैक्टर पकडे 50,000 रू लगाया जुर्माना भी… 

जून के पहले सप्ताह में मिलेंगे….10 लाख महिलाओं को प्रति माह 1500 रु

इस मौके पर सबसे पहले वीर शिवाजी की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाई गई दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात खेल का आरंभ हुआ मुख्य अतिथि द्वारा पहली बॉल खेल कर शुभारंभ किया गया इस दौरान अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि खेल सभी के जीवन में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता के इस पावन अवसर पर वह इसका हिस्सा है इस ट्रॉफी ने पांवटा साहिब के साथ-साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बेहतरीन क्रिकेटर दिए हैं।

वही इस अवसर पर पूर्व में क्रिकेट प्लेयर रहे गुरदीप सिंह गैरी जो आज प्रदेश के बड़े व्यवसाई हैं उन्होंने कहा कि वह हमेशा खेलों के प्रति विशेष स्थान अपने मन में रखते हैं हालांकि व्यवसाय के कारण वह बहुत ज्यादा समय क्रिकेट को नहीं दे पाए लेकिन वह आज भी समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं में जाकर आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहित करने से कभी नहीं चूकते।

वही वीर शिवाजी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पांवटा साहिब में पिछले 26 वर्षों से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता और क्लब के माध्यम से कई बेहतरीन प्लेयर प्रदेश और देश के सामने आए हैं उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को सही रास्ते पर रखना बेहद जरूरी है जिसके लिए जरूरी है कि उन्हें खेल प्रतियोगिताओं में उतारा जाए ताकि शारीरिक शक्ति के साथ मानसिक तौर पर भी युवा मजबूत बना रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles