11 C
New York
Monday, October 26, 2026

40 वर्षीय युवक ने लगाई बाता नदी में छलांग…तलाश के लिए पहूंची गौताखोरों की टीम

Ashoka Times…21 July 2025

पांवटा साहिब: उपमंडल पांवटा साहिब की बाता नदी में सोमवार सुबह एक व्यक्ति के डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 40 वर्षीय छत्रपाल पुत्र रवि दत्त, निवासी झुग्गी क्षेत्र, अचानक नदी में लापता हो गया।

परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, छत्रपाल नशे का आदी था। सुबह उसके भांजे ने अपनी मां को बताया कि मामा नदी में कूदने जा रहा है। यह सुनते ही गगन दौड़ती हुई नदी की ओर पहुंची, लेकिन वहां कोई नजर नहीं आया।नदी किनारे छत्रपाल की लोई और चप्पल पड़ी मिलीं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वह पानी में डूब गया है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवी सिंह, तहसीलदार ऋषभ शर्मा और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची।तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि जलस्तर अधिक होने के कारण गोताखोरों को खोज अभियान में कठिनाई हो रही है। हालांकि, जब तक व्यक्ति नहीं मिल जाता, सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

फिलहाल, व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है। नदी में बहाव तेज है, जिससे तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है।स्थानीय प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि नदी के पास न जाएं और अफवाहें न फैलाएं।परिवार सदमे में है और इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles