9.8 C
New York
Monday, October 19, 2026

40 हजार भी ले लिए और माइन का रास्ता फिर भी कर दिया…बंद पुलिस ने किया मामला दर्ज

Ashoka Times….16 November 

कमरऊ गांव में स्थित एक माइन का रास्ता पिता और दो बेटों द्वारा बंद कर दिया गया है जबकि उन्होंने ₹40,000 एडवांस भी लिए हुए हैं माइंड संचालकों ने अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

यह अभियोग *राम स्वरुप पुत्र धर्म सिहं निवासी गांव कमरऊ के ब्यान पर दर्ज हुआ है।उन्होंने बताया कि वह जाकरा माईन एंड मिनरल्स बडवास में बतौर मैट 2003 से काम करते रहे हैं। 8 नवम्बर को को *विनय कुमार पुत्र मीत सिहं माईन पर आया और कहा कि आज तुमने जो काम कर लिया हो कर लिया शाम को मैं माईन के रास्ते को बंद कर रहा हूं उसने कहा डंगा लगाकर रास्ता बंद कर दुंगा ।

जिसके बाद उसे ट्रक नम्बर *HP17A-7642 * के ड्राईवर सुरेन्द्र सिहं ने फोन करके बतलाया कि माईन के रास्ते पर पत्थर लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है।

जिसके बाद हम माईन संचालन जिसमें माम राज ने सभी जिसमें पार्टनर बहादुर सिहं, करण सिहं ,गीता राम , ज्ञान चन्द, रतन सिहं, जाति राम, शोभा राम, सुरेन्द्र सिंह, प्रवेश कुमार आदि ने विनय कुमार व माईन के पार्टनर मीत सिहं से रास्ता बंद करने का कारण पूछा तो मीत सिंह व विनय कुमार व विशाल रास्ता बंद करने के बारे में कहने लगे की हम अब रास्ता नही खोलेगे।

वहीं शिकायत दर्ज करवाने वाले राम स्वरूप ने बताया कि रास्ते का माईन Approval के समय मीत सिंह ने सालाना 40,000/- रु0 लेना तय किया था जोकि दिया भी जा रहा है । जबकि नवबंर 2022 तक का पैसा भी Advance लिया हुआ है। इसके बावजूद भी मीत सिहं पार्टनर व उसके बेटो ने जान बुझकर माईन को जाने वाले रास्ते को पत्थर लगाकर बंद किया हुआ है। जिससे माईन को व माईन के अन्य पार्टनरो को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles