19.8 C
New York
Thursday, October 22, 2026

4.145 किलोग्राम चरस खेप के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

मामला दर्ज कर छानबीन शुरू…

Asokatime’s…8 October

सुंदरनगर थाना बल्ह पुलिस टीम द्वारा बीते शुक्रवार एक 40 वर्षीय आरोपी से 4.145 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की गई है। 

आरोपी की पहचान हरि सिंह (40) वर्षीय पुत्र झापटू राम गांव पाटन डाकघर कथोग तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।

बता दें कि पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान पीएसआई रजत राणा के नेतृत्व में नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित हनुमान मंदिर के समीप मौजूद थी। इसी दौरान मंडी से नेरचौक की ओर आ रही एक आल्टो कार (HP-76-4217) को चैकिंग के लिए रोका गया।

चैकिंग  के दौरान पुलिस टीम को कार चालक के बैग से 4.145 किलोग्राम चरस बरामद की गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर देवराज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles