
4 किलो चरस सहित पंजाब के दो युवक गिरफ्तार..
Ashoka time’s…9 August 26
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने थाना घुमारवीं क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब चार किलोग्राम चरस/कैनाविस बरामद की है।
पुलिस ने नशे की खेप के साथ पंजाब निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।

