15.7 C
New York
Saturday, October 31, 2026

32 लीटर अवैध शराब शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…

पढ़िए पांवटा साहिब से कैसे चल रहा अवैध कच्ची शराब का अंतरराज्यीय धंधा…

Ashoka Times… 2October 

शनिवार को पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस गश्त टीम द्वारा लगभग 32 लीटर अवैध कच्ची और देसी शराब पकड़ी गई।

शनिवार समय लगभग 7.00 बजे पुलिस टीम शाम बेहडे वाला में मौजुद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि गुरदीप सिंह, निवासी गाँव बेहड़ेवाला, पाँवटा साहिब अपने घर में शराब बेचने का अवैध धन्धा करता है । जिस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा गुरदेव सिंह उपरोक्त के घर पर दबिश देकर उसके कब्जे से 20 लीटर कशीदशुदा शराब तथा 12 बोतलें देशी शराब  (for sale in Haryana) बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

जिसपर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला पंजीकृत किया जाकर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

बता दें कि पांवटा साहिब, शिलाई, नाहन, हरियाणा, उत्तराखंड सहित कई अंतरराज्यीय सीमाओं के पार अवैध कच्ची शराब सप्लाई की जाती है यह अवैध कच्ची शराब खारा के जंगलों में तैयार होती है और प्रदेश सहित बाहरी राज्यों में भी भेजी जाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles