10.2 C
New York
Monday, November 2, 2026

3 करोड़ 60 लाख रुपए की स्मैक के साथ पांवटा साहिब का नशा तस्कर गिरफ्तार…

Ashoka Times….3 july 2024

 उत्तराखंड के देहरादून में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा 3 करोड़ 60 लख रुपए समय के साथ पांवटा साहिब का एक युवक गिरफ्तार किया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना रायवाला क्षेत्र और थाना डोईवाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए विंडलास रीवर वैली हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति गजराज सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 देवीनगर थाना पोंटा साहिब जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश को 01 किलो 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त गजराज उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह धामपुर उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। अभियुक्त से पूछताछ में यह भी पता चला कि बरेली का तस्कर धामपुर तक इस माल को पहुंचाता था तथा यहां से पकड़ा गया अभियुक्त गजराज इस माल को आगे पोण्टा साहिब और देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से विक्रय कराता था।

इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। पेशे से पकड़ा गया अभियुक्त गजराज पौंटा साहिब में पेण्ट के ब्रश बनाने का काम करता है। तस्करी के धन्धे में यह अभियुक्त विगत 2 सालों से बरेली व धामपुर से स्मैक लाकर पोण्टा साहिब और देहरादून में अपने फिक्स एजेण्टों को सप्लाई कर रहा था।

बता दे कि इससे पहले भी वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 10 के बड़े स्मैक माफिया एक से डेढ़ लाख रुपए की स्मैक के साथ उत्तराखंड में गिरफ्तार किया जा सकते हैं जिन पर अभी वहां पर कोर्ट में केस चल रहे हैं वही हैरत की बात यह है कि पांवटा साहिब में इन माफिया पर कुछ ग्राम समय के साथ कैसे चलाए गए थे वह भी पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ पाए।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles