11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

250 बार ED की रेड़… नहीं मिला एक भी रुपया…कहां गया शराबघोटाले का…पढ़िए क्या है पूरा मामला

Ashoka Times….27 March 2024/new Delhi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार और ईडी से सवाल पूछा है कि अगर अरविंद केजरीवाल और अन्य मंत्रियों ने शराब घोटाला किया है तो पैसा कहां गया क्योंकि अब तक ईडी द्वारा 250 से अधिक बार उनके घरों और दफ्तरों पर रेड़ की है लेकिन कहीं पर भी ₹1 नहीं मिला।

इसकी जानकारी सीएम केजरीवाल 28 मार्च को सबूत के साथ पेश करेंगे। बता दें, सुनीता केजरीवाल लगातार ईडी दफ्तर जाकर सीएम से मुलाकात करती हैं।

 

उन्होंने कहा, “कल शाम मैंने अरविंद जी से जेल में मुलाकात की। दो दिन पहले उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा था कि पानी और सीवर की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस बात पर केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री पर केस दर्ज कर दिया, क्या वे दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं? अरविंद जी ने मुझसे कहा इस शराब घोटाले की जांच में ED ने पिछले दो साल में 250 से ज़्यादा छापेमारी की अभी तक किसी भी छापेमारी में पैसा बरामद नहीं हुए।

सबूत देंगे सीएम केजरीवाल: सुनीता

उन्होंने कहा कि अरविंद जी ने कहा है कि शराब घोटाले का पैसा कहां गया, इसका खुलासा वे 28 मार्च को अदालत में करेंगे। वे इसका सबूत भी देंगे। अरविंद जी ने कहा है कि मेरा शरीर जेल में है लेकिन मेरी आत्मा आप सबके बीच है।” बता दें, सुनीता केजरीवाल दूसरी बार प्रेस में अपना बयान जारी किया है। इससे पहले, उन्होंने 23 मार्च को प्रेस में अपना बयान दिया था।

अब तक की जानकारी और आरोपों के मुताबिक दरअसल शराब घोटाले के आरोप केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए हैं जिसमें ED का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है एक जानकारी के मुताबिक़ 2021-22 शराब नीति जो दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई थी उस दौरान कोरोनावायरस के करण पूरा देश बंद करना पड़ा था तब दिल्ली सरकार ने शराब कारोबारियों को राहत देने के लिए 24 पर्सेंट टैक्स की छूट दी थी जिसे शराब घोटाले का नाम दिया गया है! दूसरी और आप पार्टी की तेज तर्रार मंत्री आतिशी कहती है कि दरअसल शराब घोटाला कभी हुआ ही नहीं है लेकिन जब केंद्र सरकार को दिल्ली की शराब नीति के बारे में पता चला तो सबसे पहले उन्होंने ईडी को कुछ शक्तियां एबेइंटमेंट कर के बढ़ा दी जिसका दुरुपयोग दिल्ली में आप पार्टी के नेताओं के खिलाफ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि दिल्ली से आप पार्टी को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए विपक्ष खत्म कर दिया जाए लेकिन जब तक इस देश में लोकतंत्र है ऐसा कभी नहीं होगा।

पांवटा साहिब…हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार…

Zee laborat सेफ जोन लाॅकर से लाखों रुपए चोरी, कैसे और क्यों गायब हुए रूपये…पढ़ें क्या है पूरा मामला…

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में निकली है अध्यापकों की भर्ती, करें यहां अप्लाई…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles