13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

242 पदों पर होगी भर्ती उम्मीदवार यहां करें आवेदन….

Ashoka time’s…28 August 23 

जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने बताया कि 31 अगस्त को 242 विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन 242 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों तथा दस्तावेज़ों सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 31 अगस्त, 2023 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

संदीप ठाकुर ने कहा कि मैसर्ज़ कोरोना रेमिडिज़ प्राईवेट लिमिटिड सोलन में 14 पद, मैसर्ज़ टेक्निको एग्री लिमिटिड बद्दी में 13 पद, मैसर्ज़ गेबरियल इंडिया परवाणू के 15 पद, मैसर्ज़ औरो टेक्सटाइल प्राईवेट लिमिटिड बद्दी के 100 पद तथा एस.आई.एस.लि.आर.टी.ए बिलासपुर में 100 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 31 अगस्त, 2023 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे।

लेंसकार्ट है तो मतलब, किफायती दाम और हाई क्वालिटी… अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए पांवटा साहिब शोरूम पर आज ही पधारे….

संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, बी.फार्मा, एम.फार्मा, बीएससी, एमएससी, डिप्लोमा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलैक्ट्रिोनिकल निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 19 से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिक्योरटी गार्ड पद के लिए विशिष्ट शारीरिक मापदण्ड ऊंचाई 168 सेमी, भार 56 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 70189-18595 व 78768-26291 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

पंचायत प्रधान पर लगे पेड़ काट कर बेचने के आरोप…मामला दर्ज

बस की चपेट में आया 13 वर्षीय किशोर…दर्दनाक मौत

पांवटा में 216 कैप्सूल के साथ दो युवक गिरफ्तार…पूछताछ जारी

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles