15.4 C
New York
Monday, November 23, 2026

24.47 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज

animal image

Ashoka time’s….1 December

उपमंडल राजगढ़ के तहत पड़ने वाली पुलिस चौकी पझोता की पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को 24.47 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार में सफलता हासिल की है।

बता दें कि पझोता पुलिस नेरीपुल -सनौरा सड़क पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सनौरा की ओर से आ रही बाइक को चैकिंग के लिए रोका।

वहीं पुलिस को देखकर घबराए युवकों ने जेब से कुछ निकाल कर फेंका। पुलिस द्वारा फेंकी गई वस्तु की जांच करने पर 24.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस थाना प्रभारी राजगढ़ रोशन लाल ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles