12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

23 जनवरी को कमलाड़ में आयोजित होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम…

कार्यक्रम के सफल आयोजन लिए सभी विभाग मुस्तैदी से करें कार्य-एल.आर. वर्मा…

Ashoka time’s…19 January 24 

‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के तहत 23 जनवरी को रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कमलाड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन और सम्बधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों आरम्भ कर दी हैं।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के सफल आयोजन के लिए आज नाहन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यों और प्रबंधों पर विस्तृत चर्चा की गई।

एल.आर. वर्मा ने कहा कि 23 जनवरी 2024 को विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कमलाड़ पंचायत में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गाईडलाइन के अनुरूप कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के निर्देश जारी किये गए हैं।
*जनशिकायतों का मौके पर होगा निपटारा बनेंगे विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र*
अतिरिक्ति जिला दंडाधिकारी ने कहा कि विधानासभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम में जनसमस्यायें सुनी जायंेगी जिनका मौके पर ही निपटारा किया जायेगा। विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी मौके पर संवाद करेंगे।
प्रदेश सरकार की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं सम्बन्धी प्रदर्शनी भी कार्यक्रम में लगाई जायेगी। विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जिसमें हिमाचली बोनाफाईड, आय प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं, भी मौके पर ही जारी किये जायेंगे। इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा।
एल.आर. वर्मा ने सभी विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों के निष्पादन के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्व जन हितैषी कार्यक्रम सफल बनाया जा सके।
परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल ने बैठक का संचालन किया।
एस.डी.एम. नाहन रजनेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय पाठक, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, उप निदेशक उद्यान एस. के. बक्शी, उप निदेशक क़ृषि डॉक्टर राजेंदर ठाकुर, महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सत्ती, मेडिकल कॉलेज नाहन के मेडिकल सुप्रीडेंट डॉक्टर नवीन गुप्ता, लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली व अन्य विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
कल पांवटा साहिब में यहां रहेगी बिजली बाधित समय से निपटाएं अपने काम….

विनय कुमार 23 जनवरी को कमलाड़ में ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत….

शिक्षा से शारीरिक व बौद्धिक विकास के साथ व्यक्तित्व में भी आता है निखार-हर्षवर्धन चौहान

सर्दियों के दृष्टिगत चूड़धार में मंदिर दर्शन के लिए न जायें श्रद्धालु… एसडीएम सुनील

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles