ASHOKA TIMES 18 जनवरी 2026
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों ने अपनी जान गंवाई है जिसमें एक व्यक्ति की जान सड़क पर जानवरों से टकराने के कारण बताई जा रही है।
शिलाई पुलिस ने एक मोटरसाइकिल दुर्घटना के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला मामराज पुत्र सुरत सिंह, तहसील कमरऊ, के बयान पर दर्ज हुआ है। बयान के अनुसार, दिनांक 17-01-26 को शाम के समय मामराज अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे, निर्माणाधीन सरकारी ITI के पास एक मोटरसाइकिल ने उनकी गाड़ी से टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक जख्मी हुआ और पीछे बैठे व्यक्ति रघु बीर सिंह निवासी जगला, तहसील कमरोऊ की मौत हो गई। मोटरसाइकिल चालक संजय कुमार को मोटरसाइकिल न0 HP17C-0985 चलाते समय तेज रफ्तार, लापरवाही और गलत दिशा में चलाने के कारण दुर्घटना हुई है । मामले में अन्वेषण जारी है।
वही एक अन्य सड़क हादसे में नाहन पुलिस ने एक मोटरसाइकिल दुर्घटना के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला सतपाल पुत्र खतरी राम, निवासी गांव टोरू, तहसील पांवटा साहिब, के बयान पर दर्ज हुआ है। बयान के अनुसार, सतपाल HRTC बस न0 HP18B-6339 के चालक हैं और दिनांक 18/01/2026 को हरिद्वार से शिमला जा रहे थे। जब वे सब्जी मण्डी काँशीवाला नाहन के पास पहुँचे, तो एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन मोटरसाइकिल सवार ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर खड़े पशुओं से टकरा गया। मोटरसाइकिल सवार अमन निवासी पीपलवाला, विक्रमबाग, तहसील नाहन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मामले में अन्वेषण जारी है।

