Home / News / 22 दिनों से लापता व्यक्ति का शव बरामद… जांच में जुटी पुलिस

22 दिनों से लापता व्यक्ति का शव बरामद… जांच में जुटी पुलिस

22 दिनों से लापता व्यक्ति का शव बरामद… जांच में जुटी पुलिस

Ashoka time’s…7 January

animal image

सोलन जिला में पिछले 22 दिनों से लापता 37 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हो गया है।

AQUA

बता दें कि व्यक्ति 22 दिन पहले अपने दो दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए निकला था। फिलहाल दोनों दोस्त फरार बताए जा रहे हैं।

मृतक व्यक्ति पेशे से मजदूरी का काम करता था और नालागढ़ के तहत बेला मंदिर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।

AQUA

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का शव मगनपुरा में स्थित एक फार्मेसी कॉलेज के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया है वहीं मजदूर के शरीर पर गहरी चोटों के भी निशान बताए जा रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि मृतक व्यक्ति के खाते से पैसे साथ गए दोनों दोस्तों के खाते में ट्रांसफर हुए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

मंत्रियों की फाइनल लिस्ट तैयार… सुक्खू

संगड़ाह 8 व 9 जनवरी को पावर कट…

स्कूलों और कॉलेजों बायोमीट्रिक से शिक्षकों की हाजिरी अनिवार्य…

13 लाख ठगने करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons