12.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

श्री साईं हॉस्पिटल की बेहतरीन शुरुआत… पुलिस कर्मियों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर कैंप …

Ashoka Times…5 august 2025

श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने शिविर का निरीक्षण कर हॉस्पिटल टीम के प्रयासों की सराहना की

 पुलिस बल और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, नाहन द्वारा पुलिस लाइन कॉन्फ्रेंस हॉल, नाहन में एक दिवसीय नि:शुल्क बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य पुलिस विभाग के उन कर्मियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था जो अपनी व्यस्त ड्यूटी के चलते नियमित जांच नहीं करवा पाते।

शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं:

रक्तचाप (BP) जांच, ब्लड शुगर परीक्षण, ईसीजी, नेत्र जांच, डेंटल चेकअप, जनरल फिजिशियन से परामर्श, दवाइयों का नि:शुल्क वितरण शिविर में पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। श्री साई हॉस्पिटल की अनुभवी डॉक्टरों व स्टाफ ने सेवा भावना के साथ सभी जांच और परामर्श कार्य संपन्न किए।

🔹 एसपी नाहन श्री निश्चिंत सिंह नेगी ने शिविर स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कहा “हमारे पुलिस बल के जवान दिन-रात ड्यूटी पर रहते हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच बहुत जरूरी है। श्री साई हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह शिविर न केवल सराहनीय है बल्कि पुलिसकर्मियों के लिए एक राहतकारी कदम भी है। हम भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करेंगे।”

शिविर के समापन पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने श्री साई हॉस्पिटल के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे और आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles