Home / Crime/ Accident / कंपनी के GM. ने लगाया फंदा…करोड़ों की देनदारियों का था प्रेशर ?…

कंपनी के GM. ने लगाया फंदा…करोड़ों की देनदारियों का था प्रेशर ?…

कंपनी के GM. ने लगाया फंदा…करोड़ों की देनदारियों का था प्रेशर ?…

पांवटा साहिब में एक दर्दनाक मामला सामने आया। सती वाला स्थित लिबर्टी फैक्ट्री के GM अमित कुमार जिनकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है,  उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है । जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है वर्तमान में वह पांवटा साहिब के शमशेरपुर में रह रहे थे।

animal image

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अमित कुमार पर काफी देनदारियां थी और लोगों की देनदारी के कारण वे काफी तनाव में जीवन व्यतीत कर रहे थे। बता दे कि शहर के कई नामी गिरामी हस्तियां के 3 करोड़ से अधिक की देनदारियां थी। लगातार लोग उन्हें पैसे के लिए परेशान कर रहे थे। जिसके कारण दबाव में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

वीरवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली की सती वाला स्थित लिबर्टी फैक्ट्री में उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस ने शव को फंदे से निकाला और शव ग्रह में रखवा दिया है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons