19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

2 किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…पुलिस द्वारा छानबीन जारी

Asokatime’s…17 October 

जिला कुल्लू आनी क्षेत्र पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 2 किलो 150 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया।व्यक्ति की पहचान सोलन निवासी लक्की के रूप में हुई है।

बता दें कि आनी पुलिस ने रविवार रात को नाका लगाया हुआ था वही आने-जाने वाले वाहनों के चैकिंग हो रही थी इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास किया परंतु उसे पकड़ लिया गया

वही जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 2 किलो 150 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में ले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ती आनी क्षेत्र में चरस खरीदने और बेचने का कार्य करता है रविवार रात स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कंडूगाड की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहा है

पुलिस ने चरस बरामद करने के बाद उक्त व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles