=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
22.6 C
New York
Thursday, October 15, 2026

संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, शिविर के दौरान 100 यूनिट से ज्यादा रक्त जुटाया….

Ashoka Times….18 May 2025

संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन के सौजन्य से जिला सिरमौर के तहसील शिलाई में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, रक्तदान शिविर के दौरान 100 यूनिट से ज्यादा रक्तदान जुटाया गया।

संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन द्वारा शिलाई में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया । इस कैम्प का उद्घाटन अभिषेक सिंह ठाकुर बी० डी० ओ० एवम एस डी एम शिलाई भी उपस्थित रहे इस अवसर पर उन्होने स्वयं रक्तदान करके प्रेरणा दी तथा रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने मिशन की भी सराहना करते हुए संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन का भी धन्यवाद किया। साथ ही सोलन जॉन से आए हुए जोनल इंचार्ज महात्मा विवेक कालिया ने भी शिरकत की उन्होंने बताया कि स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं तथा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से ही सारा कार्यक्रम हो रहा है उन्होंने श्री अभिषेक सिंह ठाकुर जी का भी धन्यवाद किया और जिन्होंने रक्तदान किया है उनका भी धन्यवाद करते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से यह कार्य आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया है

संत निरंकारी मिशन पांवटा साहिब के मुखी श्री सिया राम जी ने बताया कि वर्ष 1986 से ही लगातार संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन कई प्रकार के समाज सेवा के कार्य कर रहा है, जिसमें मुख्य रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन, वृक्षारोपण तथा स्वछता अभियान शामिल हैं । उन्होने कहा कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अब तक 14,05,177 यूनिट रक्त दान किया जा चुका है. यह संख्या 1986 से आयोजित 8,644 रक्तदान शिविरों के माध्यम से एकत्रित की गई है। उन्होंने कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने यह नारा दिया की “ रक्त नालियों में नहीं मानव की नाड़ियों में बहे,” इस शिविर में आईजीएमसी शिमला एवम डॉ वाईएस परमार मैडिकल कॉलेज, नाहन के डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया तथा 100 यूनिट से ज्यादा रक्त शिविर से जुटाया । इस अवसर पर स्थानीय मुखी श्री रतिराम शर्मा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

*ड्रग्स अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में…पढ़ें और जानें कैसे…*

http://www.ashokatimes.com/19435-2/

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles