11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन 4 मई को द स्कॉलर्स होम स्कूल में होगा….

 

Ashoka Times …1 मई 2025

प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को जिला वुशु संघ की बैठक में आयोजन को लेकर विचार मंथन किया गया। पांवटा साहिब में बुधवार को जिला वुशु संघ के अध्यक्ष डॉ. एन पी एस नारंग की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में फैसला लिया गया कि आने वाली 4 मई को जिला सिरमौर संघ की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वुशू जिला संघ के अध्यक्ष डॉ एन पी एस नारंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाला खिलाड़ी 10 और 11 मई को कांगड़ा में हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमोर का प्रतिनिधित्व करेगा और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी 26 से 31 मई तमिलनाडु में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल टीम से अपना हुनर दिखाएंगे।

जिला वुशु संघ सिरमौर के महासचिव कुलदीप कुमार बतान ने कहा कि खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की कॉपी,4 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, खेलो इंडिया किड नम्बर और आयु प्रमाण पत्र साथ लाएं। खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वह दिनांक 4 मई, रविवार को द स्कॉलर्स होम स्कूल पावंटा साहिब में 9:30 बजे तक पहुंचने की कृपा करें।

अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर आप जिला सिरमौर के कोच श्री अमित कुमार से संपर्क कर सकते हैं।संपर्क हेतु मोबाइल नंबर। (7973292757)

Previous article
Next articleBrisbane Lions Pokies

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles