13.8 C
New York
Thursday, November 12, 2026

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राम भरोसे….आप ने समेटा बोरिया बिस्तर…

गुजरात में झोंकी पूरी ताकत….

animal image

Ashoka Times…

animal image

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी असमंजस की स्थिति में फंस गए हैं आप पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से अपना बोरिया बिस्तर बांध कर पूरा फोकस गुजरात पर कर दिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है जबकि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव कराने का फैसला लिया गया है ऐसे में आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत गुजरात में झोंक दी है।

AQUA

दिल्ली और पंजाब के बाद विस्तार की ओर देख रही आम आदमी पार्टी को अब गुजरात से ही उम्मीद नजर आ रही है। खबर है कि एक के बाद एक मिल रहे झटकों के चलते पार्टी का हिमाचल प्रदेश में प्लान फेल होता दिख रहा है। इसके संकेत राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की सियासी चहलकदमी से भी मिल रहे हैं। उन्होंने पहाड़ी राज्य में गतिविधियां कम कर दी हैं

इंडियन एक्सप्रेस समाचार पत्र के अनुसार आप के बड़े नेता उनमें से कुछ का कहना है कि वे भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्हें पड़ोसी हिमाचल में क्यों नहीं भेजा जा रहा है। इसके बजाय उन्हें अलग सांस्कृतिक माहौल वाले राज्य में भेजा जा रहा है, जहां भाषा भी उनके लिए चुनौती बन रही है। आप के एक नेता ने कहा, ’25 जुलाई को केजरीवाल और मान के वर्चुअल रैली को संबोधित करने के बाद केजरीवाल पहाड़ी राज्य में नजर नहीं आए हैं। पार्टी इकाई को अपने आप पर छोड़ दिया है।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles